रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को रूस के परमाणु हमले के प्रति आगाह किया. उन्होंने कहा कि दुनिया को रूसी परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए "तैयार करने की आवश्यकता है". शनिवार को कीव में यूक्रेन के पत्रकारों से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा, "हमें उस पल का इंतजार नहीं करना चाहिए जब रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला करें.
जेलेंस्की ने कहा कि इसके लिए हमें पहले से तैयारी करनी चाहिए वे किसी भी हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं, मैं इसके प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हूं." उन्होंने कहा विकिरण रोधी दवा और हवाई हमले के आश्रयों की आवश्यकता होगी. पहले से ही शुक्रवार को, ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि दुनिया को पुतिन के खतरे के बारे में चिंतित होना चाहिए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ हमले के दौरान मिली निराशा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कम दूरी और कम शक्तिशाली परमाणु हथियार (Nuclear Weapons) का सहारा लेने के लिए उकसा सकती है. क्रेमलिन ने कहा कि उसने 24 फरवरी को हमला शुरू होने के तुरंत बाद रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का कहना है कि उसने असामान्य परमाणु मूवमेंट का कोई संकेत नहीं देखा है.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका की सेना की दोटूक, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में नहीं देगी दखल
आपको बता दें कि इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में सीएनएन को बताया कि मॉस्को ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ "अस्तित्व के खतरे" के मामले में यूक्रेन पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा. बर्न्स ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन "तीसरे विश्व युद्ध से बचने के बारे में खासे चिंतित हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं