- गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायल के हमले जारी
- हमास का दावा- 60 लापता इजरायली बंधकों में से 23 शव मलबे के नीचे...
- अमेरिका बंधकों की तलाश में गाजा पर निगरानी ड्रोन उड़ा रहा
इजरायल और हमास (Israel Hamas War) के बीच गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर जंग जारी है. हमास के ठिकानों पर लगातार इजरायली सेना (Israel Army) जमीनी हमले कर रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच फिलिस्तीनी गुट हमास की सशस्त्र शाखा ने बताया कि गाजा पर इजरायली हवाई हमलों के कारण 60 से अधिक बंधक लापता हैं. पिछले महीने के अंत में हमास ने कहा था कि गाजा पर इजरायली हमलों में 50 लोग मारे गए थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमास का अंत करने के बाद ही शांत बैठेंगे.
इज़ अल-दीन अल-क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने हमास के टेलीग्राम अकाउंट पर कहा कि 60 लापता इजरायली बंधकों में से 23 शव मलबे के नीचे फंसे हुए थे. उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि गाजा के खिलाफ कब्जे की जारी क्रूर आक्रामकता के कारण हम उन तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे." हालांकि, इस मामले में रॉयटर्स ने तुरंत बयान की पुष्टि नहीं की. वहीं, इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार कह चुके हैं कि उनके लिए हमास के लड़ाकों द्वारा बंधकों को रिहा कराना पहली प्राथमिकता है. इसके लिए वह मिस्र जैसे देशों के माध्यम से हमास के लड़ाकों से बातचीत भी कर रहा है. वहीं, दो अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह द्वारा इजरायल पर हमला करने के बाद हमास द्वारा बनाए गए बंधकों की तलाश में गाजा पर निगरानी ड्रोन उड़ा रहा है.
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेटों से हमला किया था. इसके बाद हमास लड़ाके इजरायली सीमा में घुस आए थे. इन्होंने आम लोगों पर सरेआम गोलियां चलाईं और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा पट्टी में ले गए. इन बंधकों में इजरायल के बाद अमेरिका और अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं