ब्रिटेन में कोविड-19 के आंकड़ों पर आधारित दो अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम खतरनाक है और इसमें कम संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत पड़ती है. इम्पीरियल कॉलेज लंदन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि पीसीआर की जांच में जिन लोगों में ओमिक्रॉन से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है उन्हें डेल्टा स्वरूप की तुलना में अस्पताल में एक रात या इससे अधिक समय गुजारने की संभावना 40 से 45 फीसदी तक कम होती है.
महाराष्ट्र में तेजी से चढ़ा कोरोना केसों का ग्राफ, कुल केसों के 83% सिर्फ मुंबई और पुणे सर्कल से..
अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को पहले संक्रमण हुआ था और अब वे ओमिक्रॉन से पीड़ित हैं तो उन लोगों की तुलना में उन्हें 50 से 60 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती कराने की कम संभावना है जिन्हें पहले संक्रमण नहीं हुआ था. वहीं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनके अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर नील फर्गुसन ने कहा कि हमारा विश्लेषण दिखाता है कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमिक्रॉन स्वरूप में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम है. ओमिक्रॉन की उच्च संचरण क्षमता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ सकता है. ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के मामले एक दिन में एक लाख दर्ज किए गए.
इम्पीरियल कॉलेज के अध्ययन में ओमिक्रॉन के 56 हजार मामले और डेल्टा के 2,69,000 माामले शामिल किए गए. इस अध्ययन की अभी तक विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग और स्कॉटलैंड के अन्य विशेषज्ञों के शोध में भी पाया गया कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के मामलों में अस्पताल में भर्ती कराए जाने का जोखिम दो-तिहाई कम है. हालांकि, यह अध्ययन अस्पताल में भर्ती 15 लोगों के छोटे नमूने पर आधारित है.
"वैक्सीनेशन नहीं तो सैलरी नहीं": पंजाब सरकार का वेतन पोर्टल पर वैक्सीन सर्टिफिकेट डालने का आदेश
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं