विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2011

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की महिला को जलाया

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी उसके पति की तलाश के लिए पुलिस ने इंटरपोल से सहायता मांगी है।
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी उसके पति की तलाश के लिए पुलिस ने इंटरपोल से सहायता मांगी है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय रंजीता शर्मा भारतीय मूल की फिजी की नागरिक थी। वह संभवत: शुक्रवार को यहां अपने पति के साथ आई थी। उनके साथ एक चार साल का बच्चा भी था। उसका जला हुआ शव हुंटले में एक सड़क किनारे बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी कार ऑकलैंड हवाई अड्डे से बरामद की गई है। जांच अधिकारी सीनियर सार्जेट निगेल कील ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले को लेकर महिला के पति की तलाश के लिए इंटरपोल को सूचित कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को उसका नाम पता नहीं है। कील ने कहा, हम विदेशी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और बच्चे की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यूजीलैंड, भारतीय महिला, मौत, जिंदा जलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com