विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

गूगल-नासा साथ मिलकर देंगे घर बैठे मंगल पर मुफ्त घूमने का मौका

इसके तहत नासा के क्यूरिओसिटी रोवल द्वारा ली गई वीडियों और तस्वीरों के माध्यम से आपको मंगल ग्रह की सैर करवाई जाएगी.

Also Read in
गूगल-नासा साथ मिलकर देंगे घर बैठे मंगल पर मुफ्त घूमने का मौका
मंगल ग्रह (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अगर आप मंगल ग्रह के अज्ञात इलाकों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको घर बैठे मंगल पर मुफ्त घूमने का मौका मिलने वाला है क्योंकि गूगल ने नासा के साथ मिलकर अपने यूजर्स के लिए इसका आभासी सैर शुरू किया है. इसके तहत नासा के क्यूरिओसिटी रोवल द्वारा ली गई वीडियों और तस्वीरों के माध्यम से आपको मंगल ग्रह की सैर करवाई जाएगी. गूगल के क्रियेटिव लैब के इंटरैक्टिव प्रोड्यूशर रेयान बुर्क ने एक ब्लॉग पोस्ट में गुरुवार को कहा, 'इस अनुभव के बेववीआर का प्रयोग कर बनाया गया है, जो एक ऐसी टेक्नॉलजी है जो बिना किसी एप को इंस्लाट किए आपके ब्राउसरर पर आभासी वास्तविकता मुहैया कराती है. आप इसे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, फोन, या लैपटॉप पर देख सकते हैं.'

यह अनुभव नासा जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी के ऑनसाइट सॉफ्टवेयर की मदद से निर्मित किया गया है, जो वैज्ञानिकों को रोवर ड्राइव की योजना बनाने तथा यहां तक कि मंगल ग्रह पर बैठकें आयोजित करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें : नासा की खोज में मंगल पर बालू के संभावित स्रोत का पता चला

इस भागीदारी का नेतृत्व करने वाले जेपीएल के ओपीएस लैब के प्रमुख परियोजना प्रबंधक विक्टर लू ने बताया, 'हम वीआर और एआर प्रौद्योगिकीयों की मदद से हमारे वैज्ञानिकों को रोजाना मंगलवार पर ले जाने में सक्षम होते हैं. अब दुनिया का हर व्यक्ति मंगल की सैर कर सकेगा.'
 
VIDEO : मंगल ग्रह पर भी बहता है पानी, नासा को पहली बार मिले स्‍पष्‍ट संकेत​


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Opportunity To Visit On Mars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com