विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी, ट्रंप बोले- किम बहुत टैलेंटेड इंसान

उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम होंगे. अमेरिकी राष्‍ट्रपति और उत्‍तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई.

उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी, ट्रंप बोले- किम बहुत टैलेंटेड इंसान
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के शासक की सिंगापुर में हुई मुलाकात
  • उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी है
  • दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम होंगे
  • दोनों देशों ने व्यापक दस्तावेज़ पर दस्तखत किए
नई दिल्ली: उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम होंगे. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई. इस बैठक में  उम्मीद से बेहतर नतीजे आए और दोनों देशों ने व्यापक दस्तावेज़ पर दस्तखत किए. 

युद्ध तो कोई भी कर सकता है, लेकिन शांति लाना सिर्फ बहादुरों के बस का काम है: डोनाल्ड ट्रंप

सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन की ऐतिहासिक मुलाक़ात के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. किम जोंग उन ने इस मुलाक़ात को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हम अतीत को भूल कर आगे बढ़ेंगे. ख़ुशी है हम बाधाओं को पार कर मिले. अब दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाक़ात को उम्मीद से ज़्यादा बेहतर बताया. उन्‍होंने कहा कि हम मिलकर एक बड़ी समस्या का समाधान करेंगे. हमारे बीच परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत हुई. ट्रंप ने उम्मीद जताया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के रिश्ते बेहतर होंगे. ट्रंप ने कहा कि आज मुझे पता चला कि किम बहुत टैलेंटेड इंसान हैं. इससे पहले दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर के सैंटोसा आइलैंड के कैपेला रिसॉर्ट में क़रीब 50 मिनट की मुलाक़ात हुई. 

ट्रंप से मुलाकात के दौरान किम जोंग का हमशक्ल भी आएगा नजर 

ट्रंप बोले-किम को देंगे व्‍हाइट हाउस का न्‍योता और फिर मिलेंगे
दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बैठक भी हुई फिर दोनों नेताओं ने साथ लंच किया. किम को व्हाइट हाउस आने का न्योता देने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, बेशक हम उन्हें न्योता देंगे. हम फिर मिलेंगे और कई बार मिलेंगे. जब दोनों नेता आज मिले तो दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया. फिर साथ-साथ होटल के अंदर गए.

Trump-Kim summit: अमेरिका और उत्तर कोरिया में क्यों थी इतनी दूरी, 5 कारण

ऐतिहासिक बैठक के बाद संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए. द स्ट्रेट्स टाइम्स ने ट्रंप के हवाले से कहा, 'हम बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, यह समग्र दस्तावेज है और हमने साथ में बेहतरीन समय बिताया. एक बेहतरीन संबंध. संवाददाता सम्मेलन में जल्द ही इस चर्चा होगी.' ट्रंप ने कहा, 'हमने विशेष बॉन्ड विकसित किया है. यह बैठक किसी के भी अनुमान से बहुत बेहतर रही.' इसके जवाब में किम जोंग ने कहा, 'दुनिया एक बड़ा बदलाव देगी.' किम जोंग और ट्रंप यह ऐतिहासिक बैठक करने वाले अपने देशों के पहले नेता बन गए हैं. दोनों नेताओं ने सेंटोसा द्वीप के कैपेला होटल में मुलाकात की.

VIDEO: 50 मिनट चली ट्रंप-किम की मुलाकात, ट्रंप ने कहा बातचीत अच्छी रही
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korean, Kim Jong Un, Denuclearisation Of Korean Peninsula, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com