विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर दी धमकी, कहा- नए प्रतिबंध लगे तो चुकानी होगी कीमत

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह अमेरिका के हर कदम पर नजर रख रहा है.

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर दी धमकी, कहा- नए प्रतिबंध लगे तो चुकानी होगी कीमत
किम जोंग ( फाइल फोटो )
  • उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका के हर कदम पर हमारी नजर है.
  • उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि हम जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं
  • अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध के लिए वोट की अपील की.
तोक्यो: उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि प्योगयांग पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वाशिंगटन के प्रस्ताव को अगर मंजूरी मिलती है, तो अमेरिका को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह अमेरिका के हर कदम पर नजर रख रहा है. साथ ही उसने यह भी कहा कि वह खुद जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.  

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया

अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा नए प्रतिबंध लगाने के लिए वोट की अपील की है. अमेरिका ने पिछले मंगलवार को उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव वितरित किया था. इसमें उत्तर कोरिया के तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात पर प्रतिबंध के साथ-साथ उत्तर कोरियाई सरकार और उसके नेता किम जोंग उन की सभी विदेशी वित्तीय संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है.

सुरक्षा परिषद के राजनयिकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच मसौदे पर रविवार देर रात तक चर्चा चली. राजनयिक सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे. बयान में कहा गया है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के ‘‘अपनी रक्षा के लिए उठाए गए वैध कदमों को बहाना बनाकर उसका दम घोटना चाहता है.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea And America, Kim Jong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com