विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

उत्तर कोरिया के विदेशमंत्री बोले- हमारे परमाणु हथियार 'न्याय की तलवार' हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान में आगाह किया था कि अगर उनके देश और उसके सहयोगियों की रक्षा करने की आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ कर देगा.

उत्तर कोरिया के विदेशमंत्री बोले- हमारे परमाणु हथियार 'न्याय की तलवार' हैं
उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन
  • विदेशमंत्री ने परमाणु हथियारों को न्याय की तलवार कहा
  • डोनाल्ड ट्रंप के बयान को युद्ध के लिए उकसाने वाला करार दिया
  • ट्रंप ने की थी पूरी तरह तबाह करने की बात
मास्को: उत्तर कोरिया के विदेशमंत्री ने अपने देश के परमाणु हथियारों को ‘न्याय की तलवार’ करार दिया है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में दिया गया बयान ‘युद्ध को उकसाने’ वाला था. ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान में आगाह किया था कि अगर उनके देश और उसके सहयोगियों की रक्षा करने की आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ कर देगा.

शक्ति प्रदर्शन के लिए अमेरिकी बमवर्षकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी

री ने ‘तास’ को बताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार प्रतिरोधक हैं, जिससे उसकी अमेरिका से रक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के सामरिक बलों के पास अटूट शक्ति है, जो आक्रामक अमेरिका को दंडित किए बिना नहीं छोड़ेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उत्तर कोरिया के बारे में अब सिर्फ 'एक चीज' काम करेगी

री ने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और उसके लोग लगातार अमेरिकियों को सबक सिखाए जाने की मांग कर रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Nuclear Bomb
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com