विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में किम जोंग का बड़ा फैसला: नॉर्थ कोरिया खत्म करेगा अपने परमाणु हथियार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन परमाणु हथियार खत्म करने पर सहमत हो गए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में किम जोंग का बड़ा फैसला: नॉर्थ कोरिया खत्म करेगा अपने परमाणु हथियार
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की एक साथ बैठक
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन परमाणु हथियार खत्म करने पर सहमत हो गए हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच वियतनाम की राजधानी हनोई में बैठक में हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के हाथ मिलाने के साथ वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार को दूसरी शिखर वार्ता की शुरूआत हुई. 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ महीने पहले अपनी पिछली बैठक में हुई वार्ता को आगे बढ़ाने के मकसद से बृहस्पतिवार को हनोई में वार्ता के लिए लगातार दूसरे दिन बैठक की. दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में पहली ऐतिहासिक बैठक हुई थी.

विश्लेषकों का कहना है कि हनोई में उनकी दूसरी बैठक में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रम्प किसी भी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं जगाना चाहते और इसी लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है।''    उन्होंने कहा कि परिणाम लंबे समय में मिलेंगे. ट्रम्प ने किम के साथ मेट्रोपोल होटल में बैठक करने से पहले कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होगा. कोई जल्दबाजी नहीं है. हम उचित समझौता करना चाहते हैं.'    

वहीं किम ने ‘कुछ बड़ा हासिल करने, अंतत: अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ' कोशिश करने की बात कही. दोनों नेता बैठक करने के बाद स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे. ट्रम्प बृहस्पतिवार शाम को वियतनाम के लिए रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि किम देश की यात्रा पूरी करने के बाद इस सप्ताहांत में रवाना होंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Denuclearize, Kim Jong-un, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com