विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के चीन पहुंचने की खबर

चीन उत्तर कोरिया का एकमात्र मित्र देश माना जाता है. इसके साथ भी यह भी कहा जाता है कि सात साल पहले उत्तर कोरिया की सत्ता संभालने के बाद से किम जोंग उन अपने देश से बाहर नहीं निकले हैं. 

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के चीन पहुंचने की खबर
सत्ता में आने के बाद 7 साल से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग देश से बाहर नहीं निकला
नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन के चीन जाने की ख़बरें हैं. जापानी मीडिया ने ख़बर दी है कि एक वरिष्ठ उत्तर कोरियाई पदाधिकारी को लेकर एक ट्रेन बीजिंग पहुंची है. ब्लूमबर्ग न्यूज़ ने 3 बेनामी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ये व्यक्ति और कोई नहीं किम जोंग उन है. आपको बता दें कि चीन उत्तर कोरिया का एकमात्र मित्र देश माना जाता है. इसके साथ भी यह भी कहा जाता है कि सात साल पहले उत्तर कोरिया की सत्ता संभालने के बाद से किम जोंग उन अपने देश से बाहर नहीं निकले हैं. 

टोक्यो स्थित निपॉन न्यूज़ नेटवर्क ने हरे डिब्बों पर पीली धारियों वाली उस ट्रेन की तस्वीरें प्रसारित की हैं. चैनल का कहना है कि किम जोंग-उन के पिता और उत्तर कोरिया के नेता रहे किम जोंग-इल 2011 में जिस ट्रेन से बीजिंग पहुंचे थे, वह भी कुछ ऐसी ही दिखती थी.

हालांकि इस बात की अभी तक कोई सूचना नहीं है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह चीन में कितने दिनों तक रुकेंगे और वहां पर उनसे किससे मुलाकात होगी. किम जोंग का बिना किसी पूर्व सूचना के चीन पहुंचने की घटना को एशिया में वर्चस्व को लेकर चल रही कूटनीति का हिस्सा हो सकती है. एक और जहां अमेरिका जहां किम जोंग को परमाणु हथियारों से दूर रखने और साथ ही व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश रहे हैं तो दूसरी ओर चीन-अमेरिका के बीच व्यापार जंग भी शुरू हो चुकी है. 

हालांकि अमेरिका के पास भी किम जोंग के चीन जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. गौरतलब है कि किम जोंग की चीन यात्रा इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि इसी महीने ही डोनाल्ड ट्रंप ने सबको चौंकाते हुए उत्तर कोरिया के इस तानाशाह से मुलाकात करने को राजी हुए हैं. इसी बीच दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि किम जोंग परमाणु हथियारों को छोड़ने के मुद्दे पर भी बातचीत के लिए तैयार हैं.  

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Kim Jong, North Korea Dictator Kim Jong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com