विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2012

पाकिस्तान की एक सप्ताह की यात्रा पर नीतीश कुमार

पाकिस्तान की एक सप्ताह की यात्रा पर नीतीश कुमार
बिहार के सद्भावना संदेश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पाकिस्तान की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना हो गए। वह बिहार के विकास की दास्तां सांसदों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के समक्ष रखेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के सद्भावना संदेश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पाकिस्तान की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना हो गए। वह बिहार के विकास की दास्तां सांसदों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के समक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री पहले नई दिल्ली जाएंगे, जहां से वह 9 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। 12 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ वह पाकिस्तान में 16 नवंबर तक रहेंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री वृशिण पटेल और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने मुख्यमंत्री को उनकी यात्रा के लिए शुभकामना दी।

नीतीश कुमार पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक सेवा विमान से रवाना हुए। वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे।

अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जाएंगे। वह सिंधु घाटी सभ्यता के पुरातत्व स्थल तक्षशिला और मोहनजोदड़ो के अलावा डेरा साहब गुरुद्वारा, सिख महाराजा रंजीत सिंह के समाधि स्थल को देखने भी जाएंगे।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ से मुलाकात का कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

बिहार के मुख्यमंत्री पंजाब और सिंध प्रांत के मुख्यमंत्रियों के न्योते पर पाकिस्तान जा रहे हैं। 16 नवंबर को पंजाब के गवर्नर लतीफ खान खोसा से भी मुलाकात करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar On Pakistan Visit, Nitish Kumar, पाकिस्तान यात्रा पर नीतीश कुमार, नीतीश कुमार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com