विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

निकोलस मदुरो ने वेनेजुएला में हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मदुरो ने रविवार को साप्ताहिक रेडियो-टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनके देश हिंसा, असहिष्णुता का शिकार है और इस उथल-पुथल के पीछे डोनाल्ड ट्रंप का हाथ है.

निकोलस मदुरो ने वेनेजुएला में हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया
राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की तस्वीर
  • आतंकवादी गतिविधियों और हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं
  • देश हिंसा, असहिष्णुता का शिकार है और इस उथल-पुथल के पीछे ट्रंप का हाथ
  • कई हथियारबंद लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी
कराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा कि देश में हो रही आतंकवादी गतिविधियों और हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं. अमेरिका, वेनेजुएला में राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करना चाहता है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मदुरो ने रविवार को साप्ताहिक रेडियो-टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनके देश हिंसा, असहिष्णुता का शिकार है और इस उथल-पुथल के पीछे डोनाल्ड ट्रंप का हाथ है.

मदुरो ने कहा, ' ट्रंप के हाथ षडयंत्र में धंसे हुए हैं और वेनेजुएला पर राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से हमें निशाना बनाया जा रहा है.' उन्होंने अपने समर्थकों से मंगलवार को शांति के लिए मार्च करने का आह्वान किया. लोक मंत्रालय ने शनिवार को प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी का निशाना बने 23 वर्षीय युवक की मौत की पुष्टि की है.

मंत्रालय का कहना है कि अभियोजक जोस लुइस मोलिना को प्रदर्शनों के दौरान युवक एडी अलेजांड्रो तेरान की मौत की जांच के आदेश दिए हैं. इन प्रदर्शनों में 18 वर्षीय शख्स और 50 वर्षीया महिला घायल हुई हैं. प्रशासन का कहना है कि शनिवार रात को कई हथियारबंद लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी. तेरान की मौत के बाद वेनेजुएला में प्रदर्शनों के दौरान हो रही लोगों की मौत की संख्या बढ़कर 47 हो गई है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela, Nicolás Maduro, Terrorist, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com