न्यूजीलैंड:
न्यूज़ीलैंड में आए भूकंप में 400 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अब तक 75 शव बरामद हो चुके हैं और 300 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। यहां नेशनल इमरजेंसी घोषित हो चुकी है।यह बीते 80 साल में न्यूज़ीलैंड में सबसे बड़ा भूकंप है जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। अभी भी कई लोग दुकानों और दफ्तरों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। मलबे में दबे कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई है। भूकंप के बाद कई जगहों पर आग लग गई है जिससे बचाव दलों को मलबे में दबे लोगों तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। यह भी खबर है कि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मदद के लिए न्यूज़ीलैंड पहुंच रही है। कीवी पुलिस टीम के बहुत सारे जवान खुद इस आपदा से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया की पुलिस से मदद ली जा रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
न्यूजीलैंड, भूकंप, 400 मरे