विज्ञापन

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हुई चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, हमलावर महिला भी मारी गई

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लिए एक महिला ने दो लोगों पर हमला किया. इसके बाद, पुलिस ने अपराधी महिला को गोली मार दी.

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हुई चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, हमलावर महिला भी मारी गई
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में चाकूबाजी की घटना सामने आई है.
  • एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया है.
  • वारदात के बाद पुलिस की गोलीबारी में आरोपी महिला की मौत.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह वारदात शहर के टाइम्स स्क्वायर इलाके में हुई है, जहां पर हर वक्त भारी तादाद में पर्यटकों की भीड़ जमा रहती है. महिला ने एक अन्य शख्स को घायल भी कर दिया है. इसके बाद, पुलिस की गोलीबारी में हमलावर महिला की भी मौत हो गई. मेयर जोहरान मम्दानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौतों की जानकारी दी और बताया कि दूसरा पीड़ित अस्पताल में स्थिर हालत में है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, संदिग्ध को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का मानना ​​है कि चाकू मारने की यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं थी.

वारदात के वक्त मौके पर मौजूद AFP के एक पत्रकार ने देखा कि वहां इमरजेंसी सर्विस की भारी मौजूदगी थी और अधिकारी टाइम्स स्क्वायर में खून के धब्बे की जांच कर रहे थे. टाइम्स स्क्वायर आमतौर पर पर्यटकों से भरा-पूरा इलाका रहता है.

एक चश्मदीद ने स्थानीय चैनल PIX11 को बताया कि संदिग्ध महिला के हाथों में दो चाकू थे और पुलिस ने उसे टेजर से काबू किया, इससे पहले कि वह अधिकारियों की ओर झपटती.

नाम न छापने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया, "उन्होंने उसे (महिला) दो बार गोली मारी." न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना को 'गोलीबारी का वाकया बताया, जिसमें अधिकारी शामिल थे.' उस वक्त एक महिला प्रवक्ता ने AFP को बताया, "अभी भी इसकी जांच चल रही है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, New York, US Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com