- मोहम्मद मुइज्जू चीन के करीबी माने जाते हैं
- करीब 70 भारतीय सैनिक मालदीव में तैनात हैं
- भारत ने संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
मालदीव (Maldives) के नए राष्ट्रपति के तौर पर मोहम्मद मुइज्जू (Mohammed Muizzu) ने शनिवार को शपथ ग्रहण की. शपथ समारोह में शामिल हुए भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मुइज्जू से मुलाकात की. मालदीव के राष्ट्रपति के दफ्तर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालदीव सरकार ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से मालदीव से अपनी सैनिकों को हटाने के लिए कहा है. राष्ट्रपति मुइज्जू ने आज किरेन रिजीजू से इस बारे में औपचारिक अनुरोध किया.
सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान रीजीजू के सामने राष्ट्रपति मुइज्जू ने चिकित्सा निकासी और नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए मालदीव में विमानों के संचालन के लिए मौजूद भारतीय सैन्य कर्मियों का मुद्दा उठाया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव के नागरिकों को चिकित्सा के लिए भारतीय हेलीकॉप्टरों और विमानों से मिलने वाली मदद की बात स्वीकार की. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने और उसका मुकाबला करने में उनकी भूमिका की सराहना की.

मुलाकात में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों सरकारें इन मददगार प्लेटफार्मों के उपयोग को लेकर निरंतर सहयोग के लिए व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा करेंगी क्योंकि इससे मालदीव के लोगों के हित पूरे होते हैं.
A medical evacuation of a 36-year-old female in critical condition was carried out from Th. Atoll Hospital to Male' City by MNDF Central Area Command via MNDF Dornier Aircraft today at 17:04 hours. pic.twitter.com/MbS3LJRFjx
— Maldives National Defence Force (@MNDF_Official) November 18, 2023
गौरतलब है कि करीब 70 भारतीय सैनिक मालदीव में राडार स्टेशन, सर्विलेंस एयरक्राफ़्ट ऑपरेट करते हैं. मोहम्मद मुइज्जू ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वे वहां से भारतीय सेना को हटाएंगे. मुइज्जू चीन के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने आज शपथ ली है और आज ही केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू उनसे मिले थे. शपथ समारोह का आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी को था.
मुइज्जू ने कहा था कि भारतीय सेना को मालदीव से हटाने का मतलब चीन के करीब जाना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि किसी जियोपॉलिटिकल मसले में फंसने के लिए मालदीव बहुत छोटा देश है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मुइज्जू को शुभकामनाएं दीं
भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति' को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने शुक्रवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति के तौर पर मोहम्मद मुइज्जू के शपथ ग्रहण समारोह में देश का प्रतिनिधित्व किया.
बैठक के बाद रीजीजू ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू से मिलकर खुशी हुई. माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.''
Privileged to call on President H.E. Dr. Mohamed Muizzu.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 18, 2023
Conveyed greetings from Hon'ble PM @NarendraModi and reiterated India's commitment to further strengthen the substantive bilateral cooperation and robust people-to-people ties. pic.twitter.com/nFa95QD9ES
मुइज्जू मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी सहयोगी हैं. यामीन ने 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान चीन के साथ निकट संबंध स्थापित किए थे. मुइज्जू ने सितंबर में हुए चुनाव में अपने पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को पराजित किया था जो भारत समर्थक थे.
रीजीजू ने 4,000 मकानों वाली आवासीय परियोजना का भी जायजा लिया, जो भारत सरकार की इकाई एनबीसीसी, भारत के एक्सिम बैंक और एक निजी कंपनी द्वारा साथ मिलकर बनाई जा रही है. किफायती दरों पर घर मुहैया कराने वाली इस परियोजना के लिए मालदीव सरकार के साथ भागीदारी की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं