विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2011

नेपाल में होटल से भारतीय महिला का शव बरामद

पुलिस को आशंका है कि यह अवैध प्रेम सम्बंध से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस उक्त महिला के साथी की तलाश कर रही है।
काठमांडू: भारत-नेपाल सीमा के निकट नेपाल के व्यस्ततम कस्बे के एक होटल के कमरे से एक भारतीय महिला का शव बरामद किया गया। महिला की उम्र 30 के आसपास बताई गई है। पुलिस को आशंका है कि यह अवैध प्रेम सम्बंध से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस उक्त महिला के साथी की तलाश कर रही है। पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है। महिला का शव नेपाल के काकराभिटा कस्बे में रविवार को होटल लिबर्टी के एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि भारतीय जोड़े ने अपने आप को पति-पत्नी बताया था और वे दोपहर लगभग दो बजे होटल में दाखिल हुए थे। कुछ समय बाद ही 32 वर्षीय व्यक्ति नरेन दा यह कहकर बाहर चला गया कि वह दवा लेने जा रहा है। वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जाहिर तौर पर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेपाल, भारतीय महिला, हत्या, होटल, Nepal, Indian, Woman, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com