नेपाल में आई विशानकारी बाढ़ ने हजारों लोगों को ऐसा दर्द दिया है, जिसे भूलना कभी संभव नहीं हो पाएगा. घर तबाह, गांव-शहर बाजार तब मलबे में दफन. इस मलबे के नीचे हजारों जिंदगियां दफन. आधिकारिक रूप से अभी तक 626 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंकड़ा हजारों में होगा. इस भीषण तबाही के बीच ग्रांउड जीरो पर मौजूद एनडीटीवी टीम को त्रिशूली बाजार में एक ऐसी कहानी मिली, जिसे सुनकर प्यास-विश्वास और जीवन भर के साथ का वादा अमर हो गया. यह कहानी है रमाया तमांग की.
तिब्बत में दूसरी झील फटने के अलर्ट के बाद त्रिशूली बाजार खाली
रमाया तमांग करीब 60 साल की एक महिला हैं. जो त्रिशूली बाजार में अपने घर के बाहर बैठी नजर आई. जब एनडीटीवी टीम ने रमाया से इसका कारण पूछा तो उन्होंने ऐसी बात कहीं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को एक नई मिसाल देता है. नेपाल में आई भीषण बाढ़ की जद में त्रिशूली बाजार का भी बड़ा हिस्सा आया है. इस बीच चीन ने जब तिब्बत में दूसरी झील फटने का अलर्ट जारी किया, तब नेपाल प्रशासन की चेतावनी के बाद पूरा त्रिशूली बाजार खाली हो गया.
पति बीमार, चल नहीं सकते, छोड़कर कैसे जाएं... NDTV से बोलीं रमाया
त्रिशूली बाजार के लोग अपने साथ जो जरूरी सामान समेट सकते थे, उसे लेकर सुरक्षित जगहों पर चले गए. लेकिन रमाया तमांग अपने घर पर ही बैठी रहीं. जब एनडीटीवी ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कहां जाएं, घर में पति बीमार हैं, वो चल नहीं सकते. उन्हें छोड़कर कैसे चले जाएं. रमाया ने आगे कहा कि साथ जिये हैं, अब साथ ही मरेंगे. साथ ही उन्होंने अपने ईष्ट देव को प्रणाम करते हुए कहा कि अब ऊपरवाले जो चाहेंगे वहीं होगा. लेकिन पति को इस हालत में मैं छोड़कर नहीं जा सकती.
🔴#BREAKING | बाढ़ से मुश्किल वक्त में नेपाल, घर वाले बीमार, कैसे घर छोड़ कर जाएं#NepalFloods | @tabishh_husain | @DeoSikta pic.twitter.com/XIFBdQwgAc
— NDTV India (@ndtvindia) August 29, 2026
रमाया तमांग की ये कहानी पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को बताता है. आज के समय मामूली विवाद पर लोग एक-दूसरे की हत्या तक से बाज नहीं आते, लेकिन रमाया जीवन के इस पड़ाव पर भी बीमार और लाचार पति को अकेले नहीं छोड़ना चाहती, भले ही सामने मौत क्यों न खड़ी हो.
यह भी पढ़ें - नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, एक ही परिवार के 40 लोग लापता; कुशीनगर में गंडक नदी में मिलीं तीन लाशें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं