विज्ञापन

नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, एक ही परिवार के 40 लोग लापता; कुशीनगर में गंडक नदी में मिलीं तीन लाशें

एक शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी फैमिली के कुल 40 लोग लापता हैं. उन्होंने कहा कि मैं अकेला ही हूं. कोई मिल नहीं रहा है.

नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, एक ही परिवार के 40 लोग लापता; कुशीनगर में गंडक नदी में मिलीं तीन लाशें
  • नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से अब तक 626 लोगों की मौत और हजारों लापता होने की जानकारी मिली है
  • भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों के नागरिक बाढ़ में लापता हैं और उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही है
  • यूपी के कुशीनगर जिले में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं, जो नेपाल की बाढ़ से बहकर आए हैं
नई दिल्ली:

नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि मानवता को ही दहला दिया है. नेपाल के हजारों लोग लापता हैं और कई देशों के लोगों समेत कुल 626 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है. लापता लोगों को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. इस बीच नेपाल में हुई तबाही के निशान भारत तक मिल रहे हैं. यूपी के कुशीनगर जिले में गंडक नदी में तीन शव बहते हुए मिले हैं, जिन्हें निकाला गया है. जानकारी मिल रही है कि ये शव नेपाल में आई बाढ़ में बहकर यहां तक आए हैं. 

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन शवों को बैराज पियर नंबर 3 से बरामद किया गया है. इन शवों की पहचान जानने की कोशिश हो रही है. कुशीनगर के खड्डा इलाके में ये शव मिले हैं. खड्डा के एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम ने इन शवों को बहते हुए देखा और तुरंत बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. प्रशासन का कहना है कि इन शवों के बारे में पड़ोस में लगे नेपाल के जिलों को जानकारी दी गई है ताकि पहचान संभव हो सके. इनकी तत्काल कोई पहचान नहीं हो पाई है. यही नहीं गंडक नदी में शवों के अलावा गैस सिलेंडर, गाड़ियां, घर की जरूरत का अन्य सामान और तमाम मलबा भी बहकर भारत तक आया है.

एक परिवार नेपाल का ऐसा भी है, जिसके कुल 40 लोग बाढ़ में लापता है. परिवार से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी फैमिली के कुल 40 लोग लापता हैं. उन्होंने कहा कि मैं अकेला ही हूं. कोई मिल नहीं रहा है. भगवान का ही भरोसा है. यह प्राकृतिक आपदा है और क्या कहा जा सकता है. हम बहुत परेशान हैं, लेकिन क्या कर सकते हैं. 

शख्स ने बताया कि हमारा परिवार धुंगे बाजार इलाके का रहने वाला है, जो बाढ़ में पूरी तरह बह गया है. इन लोगों से किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा है. अब तक नेपाल में कुल 626 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. इसके अलावा 2000 लोगों की जान जा चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Tragedy News, Nepal News, Nepal News Hindi, Nepal News Latest In Hindi, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com