विज्ञापन

'नेल्सन मंडेला को नहीं पता था पाकिस्तान कौन सा देश है'- पाकिस्तानी पत्रकार को बताना पड़ा- भारत के पड़ोसी हैं

एक वक्त था जब पाकिस्तान को दुनिया के बड़े नेताओं के सामने अपनी पहचान बताने के लिए खुद को भारत का पड़ोसी बताना पड़ता था. एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने सुनाया नेल्सल मंडेला के साथ हुआ एक किस्सा.

'नेल्सन मंडेला को नहीं पता था पाकिस्तान कौन सा देश है'- पाकिस्तानी पत्रकार को बताना पड़ा- भारत के पड़ोसी हैं
एपीजे अब्दुल कलाम के साथ नेल्सन मंडेला (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की पहचान भारत से है और आज से दशकों पहले यही स्थिति थी. एक समय ऐसा भी था जब दुनिया इन दोनों को एक ही साथ देखते थे. दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक, नेल्सन मंडेला तो पाकिस्तान को अलग से जानते भी नहीं थे. उन्हें पाकिस्तान का नक्शा बताने के लिए भारत का जिक्र करना पड़ा था. इस बात का जिक्र पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने एक पॉडकास्ट में किया है. पाकिस्तान के बड़े पत्रकारों में गिने जाने वाले हामिद मीर ने 1995 में मंडेला का इंटरव्यू लिया था, जो उस समय साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति थे.

इस इंटरव्यू को अरेंज खुद पाकिस्तान के उस समय के राष्ट्रपति ने किया था लेकिन मंडेला को पता नहीं था कि जो पत्रकार सामने बैठा है वो किस देश का है. नाम लेने के बाद भी मंडेला पाकिस्तान को नहीं पहचान पाए. इस पॉडकास्ट में हामिद मीर ने दावा किया है कि जब वे 1995 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नेल्सन मंडेला का इंटरव्यू लेने बैठे, तो साउथ अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति को यह नहीं पता था कि पाकिस्तान कहां है.

मीर के अनुसार उन्हें मंडेला को पाकिस्तान की लोकेशन समझाने के लिए बताना पड़ा कि पाकिस्तान भारत के बगल में है. जैसा उम्मीद थी वही हुआ. मंडेला भारत को तुरंत पहचान गए और उसके हिसाब से अंदाजा लगा लिया पाकिस्तान नाम का देश कहां है.

मीर के अनुसार पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फारूक लेघारी ने एक दिन पहले मंडेला के साथ इंटरव्यू को अरेंज करने में मदद की थी. फिर भी जब पत्रकार सामने बैठे तो मंडेला ने पूछा कि लेघारी किस देश के राष्ट्रपति हैं. मंडेला का नाम महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं के साथ लिया जाता है. वह दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद-विरोधी प्रतीक थे और उन्होंने 27 साल जेल में बिताए थे. मंडेला मई 1994 में दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति बने और 1999 तक इस पद पर रहे.

यह भी पढ़ें: लश्कर-जैश पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बोले- ये अनगाइडेड मिसाइल हैं, सीरिया-इराक जैसा हाल न हो जाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan News, Nelson Mandela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com