विज्ञापन

फंसे यात्रियों की एक ही गुहार, 'किसी तरह भारत पहुंच जाएं'... दुबई से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

मिडिल ईस्ट का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में यहां अलग-अलग देशों में भारतीय फंस गए हैं. दुबई में NDTV ने वहां फंसे भारतीयों से बात की और उनकी परेशानी जानी.

मिडिल ईस्ट में शुरू हुई जंग ने वहां अलग-अलग देशों में बसे भारतीयों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो भारत से किसी काम के लिए वहां गए लेकिन फ्लाइट ऑपरेशन ठप होने के चलते फंसकर रहे गए. NDTV यूएई में पहुंचकर ग्राउंड जीरो से वहां फंसे भारतीयों के हालात से देश-दुनिया को अवगत करा रहा है.

नेशनल लेवल के फुटबॉल प्लेयर हरप्रीत सिंह दुबई में फंस गए हैं. वे एक एजेंट के जरिए वहां फुटबॉल ट्रायल के लिए गए थे, लेकिन मौजूदा तनाव और पैसों की कमी के कारण वे वहां बुरी तरह फंस गए और काफी संघर्ष के बाद एक शेल्टर होम पहुंचे.

हरप्रीत ने बताया कि 'रॉयल एफसी' नामक क्लब ने ट्रायल के बाद उनसे पैसों की मांग की. पैसे न होने के कारण उन्हें वहां से लौटना पड़ा और मदद के लिए कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा.

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हरप्रीत और उनका परिवार काफी डरा हुआ है. उनके भाई ने 13 तारीख की वापसी की टिकट करवाई है और मोबाइल पर लगातार अलर्ट्स भी आ रहे हैं.

एनडीटीवी दुबई से करीब चालीस किलोमीटर दूर अजमान भी पहुंचा. यहां भारतीयों के लिए एक शेल्टर होम बनाया गया है. अजमान में भारतीय मूल के धीरज जैन ने इस शेल्टर होम को तैयार किया है. यहां फंसे हुए भारतीयों के लिए बेड्स और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है, जहां लोग फ्लाइट कंफर्म होने तक सुरक्षित रह सकते हैं.

चंडीगढ़ से दुबई घूमने आईं एक पर्यटक ने बताया कि उनकी फ्लाइट तीन बार कैंसिल हो चुकी है. उन्होंने अपने होटल में धमाकों और सायरन की आवाज़ें सुनीं और उनके मोबाइल पर लगातार आपातकालीन अलर्ट्स आ रहे हैं. वे बस किसी भी तरह भारत वापस पहुंचना चाहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, America Israel Iran War, Dubai, Indians In Middle East, Middle East Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com