विज्ञापन

मुंगेरीलाल के हसीन सपने... नवाज शरीफ ने PoK का PM बनने की जताई हसरत, इसपर तो बेशर्मी भी शर्मा जाए

पीओके चुनाव से पहले नवाज शरीफ ने कहा कि अगर उनकी पार्टी जीती तो वह पीओके का प्रधानमंत्री बनकर वहां के विकास कार्यों की सीधे निगरानी करना चाहेंगे, जबकि भारत पीओके को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है.

मुंगेरीलाल के हसीन सपने... नवाज शरीफ ने PoK का PM बनने की जताई हसरत, इसपर तो बेशर्मी भी शर्मा जाए
NDTV

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि पीओके का प्रधानमंत्री बनने पर उनके लिए क्षेत्र में विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख करना संभव होगा.

पीओके में 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं. शरीफ ने यह टिप्पणी मंगलवार को मुजफ्फराबाद में एक चुनाव रैली के दौरान की.

भारत का पीओके पर क्या कहना है?

भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा हैं. उसका यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने दोनों केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर गैर-कानूनी तरीके से और जबरन कब्जा कर रखा है.

भारत ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनावों के आयोजन को लेकर पाकिस्तान के सामने कई बार विरोध दर्ज कराया है. भारत इन इलाकों की तथाकथित विधानसभाओं को मान्यता भी नहीं देता है.

नवाज शरीफ ने कहा- ये मेरा दूसरा घर

शरीफ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके उन्हें अपने गृह प्रांत पंजाब (पाकिस्तान) जितना ही प्यारा है. उन्होंने कहा, 'यह मेरा दूसरा घर है. मेरे पूर्वज कश्मीर से आए थे.'

शरीफ ने कहा, 'अगर मेरी पार्टी जीतती है, तो मैं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुझे पीओके का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहूंगा, ताकि मैं वहां विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख कर सकूं.'

यह भी पढ़ें: ट्रंप के सामने पाकिस्तान ने रखी 96 हजार करोड़ रुपये की बड़ी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, PoK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com