पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 16 टैंकरों में आग लगा दी।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 16 टैंकरों में आग लगा दी। समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार डेरा मुराद जमाली शहर के मंगोली इलाके में यह घटना शुक्रवार रात में हुई। इसमें टैकरों के चालक भी जख्मी हुए हैं। हमलावरों ने एक होटल में भी आग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं और पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद वे भागने में सफल रहे। पाकिस्तान में नाटो के टैंकरों पर अक्सर हमले होते रहते हैं और आपूर्ति सेवा बाधित करने के लिए आतंकवादी नाटो के वाहनों में आग लगा देते हैं।
लेखक के बारे में
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, नाटो, टैंकर