विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

ब्रिटेन में मुस्लिम महिला से मारपीट की गई, हिजाब खींचा गया

बीबीसी के अनुसार बीते 16 जुलाई को बेकर स्ट्रीट इलाके में अनीसो अब्दुल कादिर ट्यूब (रेल सेवा) का इंतजार कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे मुक्का मारा और उसके एक दोस्त को धक्का देकर दीवार की तरफ गिरा दिया.

Also Read in
ब्रिटेन में मुस्लिम महिला से मारपीट की गई, हिजाब खींचा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • लंदन में इस तरह की एक और वारदात सामने आई है.
  • एक मुस्लिम महिला का कथित तौर पर हिजाब खींचा गया
  • एक व्यक्ति ने उसे मुक्का मारा
लंदन: ब्रिटेन में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा किए गए आतंकी हमले के बाद हो रही नस्ली नफरत से जुड़े अपराध (हेट क्राइम) की घटनाओं के बीच लंदन में इस तरह की एक और वारदात सामने आई है. यहां एक मुस्लिम महिला का कथित तौर पर हिजाब खींचा गया और उसके साथ मारपीट की गई.

बीबीसी के अनुसार बीते 16 जुलाई को बेकर स्ट्रीट इलाके में अनीसो अब्दुल कादिर ट्यूब (रेल सेवा) का इंतजार कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे मुक्का मारा और उसके एक दोस्त को धक्का देकर दीवार की तरफ गिरा दिया. इससे पहले उसने इस मुस्लिम महिला का हिजाब खींचा.

महिला ने ट्टवीट किया, ‘‘बैकर स्ट्रीट स्टेशन पर इस व्यक्ति ने मेरा हिजाब खींचने का प्रयास किया और जब मैंने अपना हिजाब बहुत मजबूती से पकड़ लिया जो उसने मुझे मुक्का मारा.’’ अनीसो ने यह भी कहा कि मौके पर मौजूद एक महिला ने भी मुस्लिम महिला के साथ दुर्वव्यवहार किया और अपशब्द कहे.
 
ये भी पढ़ें
मैडम हिजाब उतार लीजिए, आप हमारे लिए सेफ नहीं हैं, आपने बालों में कुछ छुपा रखा है...
अमेरिका में एक शख्‍स ने मुस्लिम महिला का हिजाब फाड़ा, फिर 'जानवरों की तरह पीटा'

ब्रिटिश परिवहन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की नस्ली नफरत से जुड़े अपराध के तौर पर जांच की जा रही है.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस घटना के बारे में हमें पता चला है और इसकी जांच की जा रही है.’’ बहरहाल, ट्ववीट में जिस व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की गई उसने खुद को निर्दोष करार देते हुए कहा कि वह अपने एक साथी का ‘नस्ली हमले’ से बचाव कर रहा था.

 वीडियो : भारत में मुस्लिम महिलाओं में तीन तलाक की समस्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain, Muslim Woman, Hijab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com