विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2011

रेबेका ब्रुक्स फोन हैकिंग मामले में गिरफ्तार

बीबीसी की खबर के अनुसार लंदन पुलिस थाने में ब्रुक्स को गिरफ्तार किया गया और वह वह फिलहाल हिरासत में हैं।
लंदन: न्यूज इंटरनेशनल की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेबेका ब्रुक्स ब्रिटेन में फोन हैकिंग और रिश्वत घोटाले की जांच के सिलसिले में हो रही जांच के अंतर्गत गिरफ्तार होने वाली रूपर्ट मर्डोक के संकट में घिरे समूह की दूसरी अधिकारी बन गई है। ब्रुक्स को स्काटलैंड यार्ड के जांच दल के प्रमुख ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मर्डोक के समूह द्वारा की गई कथित फोन हैकिंग और अन्य अनैतिक चलन के कारण हुई है। उन्हें इस संदेह पर गिरफ्तार किया गया है कि ब्रिटेन के सबसे ज्यादा बिकने वाले टैबलॉयड और अब बंद हो चुके न्यूज ऑफ वर्ल्ड में उनके संपादक रहने के दौरान बातचीत को सुनने के लिए साजिश रची गई और भ्रष्टाचारभरे तरीके अपनाए गए। इससे पूर्व समाचार पत्र के पूर्व संपादक एंडी काल्यूजन को गिरफ्तार किया गया। 43 वर्षीय ब्रुक्स ने शुक्रवार को न्यूज इंटरनेशनल से इस्तीफा दिया था। बीबीसी की खबर के अनुसार लंदन पुलिस थाने में ब्रुक्स को गिरफ्तार किया गया और वह वह फिलहाल हिरासत में हैं। समाचारपत्र न्यूज आफ वर्ल्ड द्वारा की गई कथित हैंकिंग की जांच शुरू होने के बाद यह 10वीं गिरफ्तारी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेबेका, ब्रुक्स, फोन, हैकिंग, गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com