विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट से उतर रहे 2 भारतीय की मौत, सबसे ऊंची चोटी से लौटते वक्त बेहद थक गए थे, गाइड बचा नहीं पाए

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से उतरते वक्त मरने वाले दोनों भारतीय पर्वतारोहियों की पहचान अरुण कुमार तिवारी और संदीप आरे के रूप में हुई है.

माउंट एवरेस्ट से उतर रहे 2 भारतीय की मौत, सबसे ऊंची चोटी से लौटते वक्त बेहद थक गए थे, गाइड बचा नहीं पाए
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से उतरते दोनों भारतीयों की मौत (माउंट एवरेस्ट की फाइल फोटो)

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले दो भारतीय पर्वतारोहियों की नीचे उतरते समय मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी शुक्रवार, 22 मई को एक अधिकारी ने दी. मृत पर्वतारोहियों की पहचान अरुण कुमार तिवारी और संदीप आरे के रूप में हुई है. नेपाल एक्सपीडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि दोनों पर्वतारोही चोटी से नीचे उतरते समय बेहद थक गए थे. उनके गाइडों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

ऋषि भंडारी ने पीटीआई को बताया कि ऐसा लगता है कि संदीप आरे ने बुधवार को एवरेस्ट फतह किया था, जबकि अरुण कुमार तिवारी गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे चोटी पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि गाइडों ने “बहुत मेहनत” की, लेकिन दोनों को बचा नहीं पाए. संदीप आरे की मौत गुरुवार को हुई. वहीं अरुण कुमार तिवारी की मौत कब हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. बुधवार को संदीप आरे समेत तीन भारतीय उन 274 पर्वतारोहियों में शामिल थे जिन्होंने 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की थी. यह एक दिन में एवरेस्ट फतह करने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या का नया रिकॉर्ड था.

बाकी दो भारतीयों के नाम तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह ढालीवाल हैं. इसके अगले दिन यानी गुरुवार को भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने में सफलता हासिल की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mount Everest, Indian Died On Mount Everest, Everest Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com