विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

बाली में ज्वालामुखी की चेतावनी: गुबार निकलने के साथ ही एयरपोर्ट बंद, हजारों यात्री फंसे

इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में एक ज्वालामुखी से भीषण गुबार निकलने के बाद चेतावनी उच्चतम स्तर तक कर दी गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि ज्वालामुखी में विस्फोट जल्द हो सकता है.

बाली में ज्वालामुखी की चेतावनी: गुबार निकलने के साथ ही एयरपोर्ट बंद, हजारों यात्री फंसे
बाली में ज्वालामुखी का गुबार निकलने के साथ ही एयरपोर्ट बंद और हजारों यात्री फंसे
  • सोमवार सुबह धुआं 3,400 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई.
  • 22 गांव और करीब 90,000 से 1,00,000 लोग प्रभावित
  • करीब 40,000 लोगों को बाहर ले जाया गया है
करांगासेम (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में एक ज्वालामुखी से भीषण गुबार निकलने के बाद चेतावनी उच्चतम स्तर तक कर दी गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि ज्वालामुखी में विस्फोट जल्द हो सकता है. वहीं आसपास के खतरे वाले इलाकों से बड़े स्तर पर लोगों को बाहर ले जाने का आदेश दिया. साथ ही बाली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी बंद कर दिया गया जिससे वहां हजारों यात्री फंस गए हैं.

सोलोमन में ज्वालामुखी विस्फोट, लोगों से कहा गया- घरों में रहें

ज्वालामुखी का क्षेत्र माउंट आगुंग के आसपास का है. यह क्षेत्र पर्यटकों की मनपसंद जगह कुटा से 75 किलोमीटर दूर है. इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अन्यत्र जाने की अपील की गई है. ज्वालामुखी विशेषज्ञ गेडे साउनतिका ने बताया, ' ज्वालामुखी की चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया गया है. यहां  लगातार हो रहा कंपन महसूस किया जा सकता है। ' उन्होंने बताया कि मंगलवार से ज्वालामुखी से बड़े पैमाने पर गुबार निकल रहा है और सोमवार सुबह धुआं 3,400 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया था.

आधिकारिक प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने जकार्ता में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि खतरे के क्षेत्र का दायरा बढ़ने से अब 22 गांव और करीब 90,000 से 1,00,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब 40,000 लोगों को बाहर ले जाया गया है लेकिन बाकी लोग नहीं निकले क्योंकि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं या अपने मवेशियों को छोड़कर नहीं जाना चाहते.

बाली हवाईअड्डे के वायुक्षेत्र में राख पहुंचने के बाद सोमवार को तड़के हवाईअड्डा बंद कर दिया गया. उड़ानों के रद्द होने से व्यस्त हवाईअड्डे पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि 445 उड़ानें रद्द हो गयीं और करीब 59,000 यात्री फंसे हुए हैं. हवाईअड्डा मंगलवार तक बंद रहेगा। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि हर छह घंटे में स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

VIDEO: जापान में ज्वालामुखी विस्फोट : दस बातें 


अब से पहले, माउंट आगुंग में साल 1963 में विस्फोट हुआ था और 1,600 लोगों की जान चली गई थी.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mount Agung, Bali, Bali Airport Closed, Volcano Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com