
नई दिल्ली:
अमेरिका में भारतवंशियों की बढ़ती संख्या के साथ वहां की राजनीति में भी भारतीय मूल के लोगों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। कई भारतीय अमेरिकी वहां की राजनीति में नई बुलंदियां छू रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय अमेरिकियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अमेरिकी राजनीति में खासी धाक जमा रखी है।
बॉबी जिंदल:
अमेरिकी राज्य लुईसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल अमेरिका के कुछ सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक हैं। 10 जून 1971 को पंजाबी परिवार में जन्मे जिंदल साल 2008 से लेकर 2016 तक लुईसियाना के गवर्नर रहे। इसके बाद वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की रेस में भी थे, हालांकि कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपना अभियान रोक दिया।

बॉबी जिंदल के पिता अमर जिंदल और मां रजनी गुप्ता उनके जन्म से पहले अमेरिका आ गए थे, ताकि उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल सके। उनका नाम पहले पीयूष जिंदल था, जिसे उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के साथ बदल कर बॉबी रख लिया।
निकी हेली:
साउथ कैरोलीना की गवर्नर निकी हेली कई भारतीय अमेरिकियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। यह प्रतिष्ठित पद ग्रहण वाली हेली पहली महिला और भारतीय मूल की दूसरी नेता थी। 40 वर्षीय हेली अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर भी हैं।
(फोटो सौजन्य- AFP)
हेली का जन्म 20 जनवरी, 1972 को एक सिख परिवार में हुआ, जो पंजाब के अमृतसर से साउथ कैरोलीना के बैमबर्ग में जा बसा था। अजित सिंह रंधावा और राज कौर की बेटी निकी का असल नाम निमरत रंधावा था। हालांकि परिवार उन्हें हमेशा निकी नाम से ही पुकारता था, जो कि आगे चलकर उसका असल नाम ही हो गया। सिख परिवार में जन्मी हेली ने साल 1996 में माइकल हेली संग विवाह रचाया और आज वह खुद को ईसाई बताती हैं। निकी अकसर ही यह कहते सुनी जाती हैं कि उन्हें अपने भारतीय मूल पर गर्व है और उन्हें अपनी पारिवारिक विरासत और संस्कृति से लगाव है।
कमला हैरिस:
डेमोक्रेटिक नेता कमला देवी हैरिस साल 2011 से कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल हैं। इससे पहले साल 2004 से लेकर 2010 तक वह सैन फ्रांसिस्को की जिला अधिवक्ता भी रह चुकी हैं। कैलिफोर्निया का यह अहम पद संभालने वाली हैरिस पहली महिला और पहली एशियाई अमेरिकी हैं।
हैरिस का जन्म कैलीफोर्निया के ओकलैंड में 20 अक्टूबर, 1964 को हुआ था। उनकी मां डॉ. श्यामाला गोपालन हैरिस चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड हैरिस मूलत: जमैका से हैं। अमेरिकी राजनीति पर नजर रखने वाले कई जानकार उन्हें डेमोक्रैटिक पार्टी का उभरता सितारा बताते हैं और उनकी तुलना बराक ओबामा के शुरुआती राजनीतिक दौर से करते हैं।
हैरी आनंद:
हरविंदर 'हैरी' आनंद साल 2007 में न्यूयॉर्क के लॉरेल हॉलो के मेयर चुने गए। न्यूयॉर्क राज्य में मेयर बनने वाले हैरी पहले भारतीय अमेरिकी सिख हैं।
हैरी का जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ। यहां पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नानक के बाद वह 1982 में अमेरिका चले गए थे। वहां उन्होंने न्यूयॉर्क की नासुआ काउंटी में सिविलियन पुलिस एकैडमी में दाखिला लिया, जहां से पास होने के बाद आगे चलकर वह लॉन्ग आइलैंड के उत्तरी तट पर स्थित गांव लॉरेल हॉलो के पुलिस कमिश्नर भी बने।
एमी बेरा:
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एमी बेरा साल 2013 से अमेरिकी संसद में कैलिफोर्निया के 7वें संसदीय जिले के प्रतिनिधि हैं। बेरा मौजूदा अमेरिकी कांग्रेस में एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं।

बेरा के पिता बाबूलाल बेरा गुजरात के राजकोट से 1958 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस आकर बस गए थे, जहां 2 मार्च 1965 को अमी बेरा का जन्म हुआ। उनका असल नाम अमरीश बाबूलाल बेरा है, लेकिन कई दूसरे भारतवंशियों की तरह उनका भी नाम छोटा होकर अमरीश से एमी हो गया।
बॉबी जिंदल:
अमेरिकी राज्य लुईसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल अमेरिका के कुछ सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक हैं। 10 जून 1971 को पंजाबी परिवार में जन्मे जिंदल साल 2008 से लेकर 2016 तक लुईसियाना के गवर्नर रहे। इसके बाद वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की रेस में भी थे, हालांकि कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपना अभियान रोक दिया।

बॉबी जिंदल के पिता अमर जिंदल और मां रजनी गुप्ता उनके जन्म से पहले अमेरिका आ गए थे, ताकि उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल सके। उनका नाम पहले पीयूष जिंदल था, जिसे उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के साथ बदल कर बॉबी रख लिया।
निकी हेली:
साउथ कैरोलीना की गवर्नर निकी हेली कई भारतीय अमेरिकियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। यह प्रतिष्ठित पद ग्रहण वाली हेली पहली महिला और भारतीय मूल की दूसरी नेता थी। 40 वर्षीय हेली अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर भी हैं।

हेली का जन्म 20 जनवरी, 1972 को एक सिख परिवार में हुआ, जो पंजाब के अमृतसर से साउथ कैरोलीना के बैमबर्ग में जा बसा था। अजित सिंह रंधावा और राज कौर की बेटी निकी का असल नाम निमरत रंधावा था। हालांकि परिवार उन्हें हमेशा निकी नाम से ही पुकारता था, जो कि आगे चलकर उसका असल नाम ही हो गया। सिख परिवार में जन्मी हेली ने साल 1996 में माइकल हेली संग विवाह रचाया और आज वह खुद को ईसाई बताती हैं। निकी अकसर ही यह कहते सुनी जाती हैं कि उन्हें अपने भारतीय मूल पर गर्व है और उन्हें अपनी पारिवारिक विरासत और संस्कृति से लगाव है।
कमला हैरिस:
डेमोक्रेटिक नेता कमला देवी हैरिस साल 2011 से कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल हैं। इससे पहले साल 2004 से लेकर 2010 तक वह सैन फ्रांसिस्को की जिला अधिवक्ता भी रह चुकी हैं। कैलिफोर्निया का यह अहम पद संभालने वाली हैरिस पहली महिला और पहली एशियाई अमेरिकी हैं।

हैरी आनंद:
हरविंदर 'हैरी' आनंद साल 2007 में न्यूयॉर्क के लॉरेल हॉलो के मेयर चुने गए। न्यूयॉर्क राज्य में मेयर बनने वाले हैरी पहले भारतीय अमेरिकी सिख हैं।

एमी बेरा:
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एमी बेरा साल 2013 से अमेरिकी संसद में कैलिफोर्निया के 7वें संसदीय जिले के प्रतिनिधि हैं। बेरा मौजूदा अमेरिकी कांग्रेस में एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं।

बेरा के पिता बाबूलाल बेरा गुजरात के राजकोट से 1958 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस आकर बस गए थे, जहां 2 मार्च 1965 को अमी बेरा का जन्म हुआ। उनका असल नाम अमरीश बाबूलाल बेरा है, लेकिन कई दूसरे भारतवंशियों की तरह उनका भी नाम छोटा होकर अमरीश से एमी हो गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, अमेरिकी राजनीति, भारतीय अमेरिकी, बॉबी जिंदल, निकी हेली, कमला हैरिस, अमी बेरा, America, American Politics, Indo Americans, Bobby Jindal, Nikki Haley, Kamala Harris