- एच-1 बी वीजा की संख्या को सीमित करने की योजना नहीं बना रहा US
- अमेरिका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने किया दावा
- माइक पोम्पियो अपनी भारत यात्रा के दौरान करेंगे सुनिश्चित
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) अपनी भारत यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित करेंगे कि यूएस एच-1 बी वीजा की संख्या को सीमित करने की योजना नहीं बना रहा है. शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एच -1 बी वीजा को लेकर चल रही अटकलों के बीच अमेरिका सरकार ने कहा कि उसकी डेटा को स्थानीय स्तर पर रखने पर जोर देने वाले देशों के लिए एच -1 बी वीजा (H-1B VISA) की संख्या सीमित करने की कोई योजना नहीं है. अमेरिका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने यह बात कही.
अमेरिका से एच-1बी वीजा की संख्या सीमित करने को लेकर कोई जानकारी नहीं: सरकार
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि वीजा कार्यक्रम की ट्रंप सरकार की समीक्षा डेटा के मुक्त प्रवाह पर भारत के साथ चल रही बातचीत से पूरी तरह से अलग है. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता का यह बयान ऐसे समय आया है जब खबरें आ रही हैं कि अमेरिका ने भारत से कहा है कि वह उन देशों के लिए एच -1 बी वीजा की संख्या को 10-15 प्रतिशत पर सीमित करने पर विचार कर रहा है, जहां पर आंकड़ों को स्थानीय स्तर पर संग्रहीत (डेटा स्थानीयकरण) करने की नीति है.
एच -1 बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को खासतौर से तकनीकी विशेषज्ञता वाले पेशवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति देता है. प्रवक्ता ने कहा, "ट्रंप सरकार की 'अमेरिकी खरीदो अमेरिकी को रखो' का आदेश एच -1 बी वीजा समेत अमेरिका के कार्य वीजा कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा का आह्वान करता है." प्रवक्ता ने कहा, "यह समीक्षा किसी देश विशेष के लिए नहीं है और भारत के साथ आंकड़ों के मुक्त प्रवाह को लेकर चल रही बातचीत से पूरी तरह से अलग है."
H-1B वीजा की सीमा तय करने पर विचार कर रहा US: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल पहले 'अमेरिकी खरीदो अमेरिकी को रखो' सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. यह अमेरिकी कामगारों के लिए अधिक वेतन और रोजगार सुनिश्चित करता है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि एच -1 बी वीजा की संख्या को सीमित करने के बारे में अमेरिका से किसी तरह की सूचना नहीं मिली है. (इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं