माइक्रोसॉफ्ट के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च ऑर्गनाइजेशन OpenAI के चीफ सैम ऑल्टमैन अगले सप्ताह भारत आने की योजना बना रहे हैं. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' ने 3 सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी. ऑल्टमैन की भारत यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब ओपनAI कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही है.
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सैम ऑल्टमैन 5 फरवरी को नई दिल्ली आ सकते हैं. सूत्रों में से एक ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक भी शामिल है. अभी यात्रा का शेड्यूल तय नहीं हुआ है, ऐसे में उनकी प्लानिंग में बदलाव भी हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑल्टमैन साल 2023 में भारत आए थे, उस वक्त उन्होंने PM मोदी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत के टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने AI की क्षमता पर चर्चा की थी.
भारत में 2023 के बाद से OpenAI को कई कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल OpenAI पर कॉपीराइट तोड़ने के आरोप लगे थे. न्यूज एजेंसी ANI ने OpenAI के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था.
कई बुक पब्लिशर्स, दर्जनों डिजिटल मीडिया आउटलेट और बाद में अरबपति मुकेश अंबानी, अदाणी ग्रुप के मालिकाना हक वाली कंपनियां भी इसमें शामिल हो गई थीं.
अपने बचाव में OpenAI ने तर्क दिया था कि उसने सिर्फ पब्लिक डोमेन में मौजूद डेटा का इस्तेमाल सिद्धांतों द्वारा संरक्षित तरीकों के साथ किया था. OpenAI ने ये भी कहा था कि भारतीय अदालतों के पास इस मामले की सुनवाई का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है.
इस बीच ग्लोबल टेक मार्केट को इस हफ्ते चीन से जोरदार झटका लगा. चीन ने 27 जनवरी को अपना AI चैटबॉट मॉडल DeepSeek लॉन्च किया. डीपसीक को दुनियाभर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये दुनियाभर के लिए फ्री में मौजूद है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चीन का ये AI असिस्टेंट OpenAI के चैटबॉट ChatGPT को ओवरटेक कर लेगा. अमेरिका में चीन के इस टॉप रेटेड फ्री AI एप को एपल के एप स्टोर से ज्वॉइन किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं