विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2012

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जापान दौरा स्थगित किया, कम्बोडिया जाएंगे

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जापान दौरा स्थगित किया, कम्बोडिया जाएंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार से प्रस्तावित अपना जापान दौरा स्थगित कर दिया है। जापान के राजनीतिक घटनाक्रम के कारण उन्होंने यह दौरा स्थगित किया है। लेकिन सप्ताह के अंत में वह कम्बोडिया का अपना दौरा जारी रखेंगे।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि जापानी विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत कर बाद में कोई नई तारीख तय की जाएगी।

जापानी प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने विपक्ष के साथ चुनावी सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर मतभेद के बाद कहा है कि वह संसद के निचले सदन को भंग कर सकते हैं।

मनमोहन सिंह इस सप्ताह के अंत में 18 से 20 नवम्बर तक चलने वाले आसियान-भारत शिखर बैठक और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के लिए कम्बोडिया जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indo-Japan Relations, Manmohan Singh, Prime Minister, भारत जापान सम्बंध, मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com