विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2014

फ्रांस में अल्लाहु अकबर चिल्लाता शख्स भीड़ में घुसा, 11 जख्मी

पेरिस:

एक चालक फ्रांस के डीजोन के शहर में 'अल्लाहु अकबर' (अल्लाह महान है) चिल्लाता हुआ लोगों के समूह में घुस गया, जिस वजह से 11 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है। यह जानकारी जांच के करीब एक सूत्र ने दी।

सूत्र ने बताया, 'उस शख्स का जन्म 1974 में हुआ था और वह जाहिर तौर पर असंतुलित लग रहा है और वह मनोरोग अस्पताल में रहा है।' कल जोउ-लेस-तूर्स में इस्लाम में धर्मांतरित हुए एक फ्रांसीसी ने पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला किया था जिसके बाद उसे मार दिया गया था, वह भी कथित तौर पर 'अल्लाहु अकबर' चिल्ला रहा था। उक्त घटना इसके एक दिन बाद हुई है।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि डीजोन में चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कल शाम पांच अलग-अलग जगहों पर राहगीरों को निशाना बनाने के बाद हुई।

सूत्र ने बताया, 'नौ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, लेकिन उनकी जान को खतरा नहीं है।

जांच के करीब एक सूत्र ने बताया कि चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि चालक 'अल्लाहु अकबर' और ''वह फलस्तीनी बच्चों के लिए काम कर रहा था'' चिल्ला रहा था।

आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड केनेवे ने फ्रैंच टीवी चैनल टीएफवन को बताया कि जिस शख्स ने एक दिन पहले जोउ-लेस तूर्स में एक थाने पर हमला किया था और जिसके बाद उसे मार गिराया गया था, वह 'बहुत अस्थिर' था।

पेरिस के अभियोजन कार्यालय की आतंकवाद निरोधी शाखा ने हमले की जांच शुरू कर दी है और अपनी जांच इस लाइन पर केंद्रित कर रहा है कि हमला कट्टरपंथी इस्लाम से प्रेरित तो नहीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस, अल्लाहु अकबर, डीजोन शहर, France, Allahu Akbar, Dijon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com