विज्ञापन
21 days ago
नई दिल्ली:

लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के आरोप मानने से इनकार कर दिया है. इस मामले में अब बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ आरजेडी का कहना है कि लालू यादव को केंद्र की सरकार फंसा रही है. इनका सारा तंत्र ईडी, सीबीआई, आईटी सब लालू यादव के ख़िलाफ काम करता है. वहीं दूसरी तरफ कई बीजेपी के नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें कुछ नहीं होता है.

वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी पर यह मामले कब हुए जब वह पॉवर में थे. लालू परिवार में कितने एकड़ जमीन नौकरी के बदले अपने परिवार के नाम पर लिखवा लिया. मेरे पास इसके सबूत भी हैं, जो मैंने आज सदन में भी रखा है.
 

LIVE UPDATES...

भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग

भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग 

एक होटल में लगी थी आग 

होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग 

पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को

अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी 

खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग

भिवाड़ी अग्निकांड: मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख की सहायता का ऐलान

जयपुर के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से हुई जनहानि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अत्यंत हृदयविदारक और दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कहा है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

लुधियाना में बाइक सवारों ने महिला पर फेंका एसिड

लुधियाना जिले के दुगरी इलाके से एक महिला पर एसिड अटैक होने का मामला सामने आया है. घायल महिला को इलाज के लिये लुधियाना के सिविल अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मजदूरी का काम करती थी. जिसकी पहचान यूपी के हरदोई की रहने वाली सवित्री (40) के रूप में हुई है. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुटों में खूनी जंग, एक छात्र की मौत

लातूर शहर के औसा रोड स्थित पूर्णमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.  शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वारदात पुराने विवाद के चलते हुई है. इस हिंसक झड़प में तीन अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. मृतक छात्र की पहचान अभी उजागर नहीं हो पाई है.

संभाजीनगर के 60 ड्रग डीलरों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर!

छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने आक्रामक रुख अपना लिया है. एंटी-नारकोटिक्स सेल ने शहर के 60 कुख्यात ड्रग तस्करों की एक सूची तैयार की है. पुलिस ने नगर निगम से इन अपराधियों के अवैध घरों और इमारतों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. इस संबंध में पुलिस आयुक्त कार्यालय ने नगर निगम आयुक्त को लिखित पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

रोहतक में बदमाश दिनेश गोगा का गोली मारकर हत्या

रोहतक: दिल्ली बाईपास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान दिनेश गोगा के रूप में हुई है

दिनेश गोगा अपने एक और साथी के साथ था 

पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी

दिनेश गोगा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

28 से 30 राउंड फायरिंग हुई है

बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड पर मालगाड़ी से टकराया जंगली हाथी

लातेहार बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड पर महुआमिलान और निंद्रा स्टेशन के बीच पोल संख्या 170/30 के समीप डाउन लाइन पर एक जंगली हाथी मालगाड़ी से टकरा गया. घटना के बाद आसपास के जंगल से दर्जनों हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया, जिससे अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर रेल आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल हाथी तेज आवाज में कराह रहा है. वहीं हाथियों का पूरा झुंड काफी आक्रोशित और उत्तेजित अवस्था में ट्रैक पर डटा हुआ है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है. हालांकि इस घटना में किसी हाथी की मौत नहीं हुई है, लेकिन एक हाथी के बच्चे का पैर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. घटना की जानकारी रेलवे एवं वन विभाग को दे दी गई है. समाचार लिखे जाने तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने एहतियातन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है.

नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

मोगा में आज एक रैली में भाग लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल भी वो नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे. फिलहाल उन्हें थकान महसूस हो रही है और उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और वे चिकित्सा दल की निगरानी में हैं.

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में बम की सूचना, जांच पूरी होने तक बंद रहेगा कोर्ट

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराया और जिला जज, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला. यह सूचना ईमेल के जरिए मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. जांच पूरी होने तक न्यायालय बंद रहेगा, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है.

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने अभिभाषण को संवैधानिक संस्थाओं पर की गई टिप्पणियों को मर्यादा से परे बताते हुए इसे पढ़ने से इनकार कर दिया. चंद लाइन पढ़कर अभिभाषण की कॉपी को सदन में रखा और अपना अभिभाषण खत्म किया.

राज्यपाल के अभिभाषण ना पढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले भी ऐसा होता रहा है. उन्होंने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट हिमाचल प्रदेश का अधिकार है. हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है और इसे RDG की जरूरत है. बीजेपी विधायकों को मदद के लिए दिल्ली प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए साथ चलना चाहिए. 

भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देगी बिहार सरकार

राजस्थान के भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट का मामला

बिहार के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मृत मजदूरों के परिवारजनों के लिए नीतीश कुमार का ऐलान

सीएम नीतीश कुमार राहत कोष से मृतकों के परिजनों को देंगे 2-2 लाख रुपए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है

नई दिल्ली के स्थानीय आयुक्त को निर्देश दिया है कि राजस्थान से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था की जाए

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: चार लोग फायरिंग की वारदात में थे शामिल

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: दीपक शर्मा, सनी,सोनू और एक फरार -  ये चार लोग फायरिंग की वारदात में शामिल थे. फायरिंग दीपक ने की. फायरिंग के वक़्त दीपक के अलावा बाकी के आरोपी स्पॉट पर तो नहीं थे, लेकिन आसपास ही थे.

चारों में से सोनू कल्याण में 2 साल रहा है. कुछ महीने पहले वापस आगरा अपने गांव चला गया था. वहीं हथियारों के सप्लाई का काम करता था और बाकी आरोपियों के संपर्क में आया. फायरिंग की वारदात के बाद चारों अलग-अलग कल्याण स्टेशन गए. वहां से ट्रेन पकड़ कर आगरा चले गए.

रणवीर सिंह मामले में अभी इनका कनेक्शन सामने नही आया है. लेकिन उस केस के बारे में इनसे पूछताछ होगी.

रोहिणी सेक्टर-24 में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर हमला

क्लीनिक में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला किया 

लड़की के कपड़े पहनकर आया आरोपी निकला पीड़िता का जीजा

लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

पीड़िता फिजियोथेरेपिस्ट की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

आरोपी के पास से चाकू, अन्य सामान जब्त, पुलिस जांच शुरू

22-27 फरवरी के बीच विदेश यात्रा पर जाएंगे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 22-27 फरवरी के बीच विदेश यात्रा

सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे सीएम योगी

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना, नंदगोपाल गुप्ता नंदी साथी ओएसडी अवनीश अवस्थी और दूसरे अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

बिहार सरकार के मंत्री बने प्रोफेसर

मंत्री अशोक चौधरी ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया

उनका चयन विवादों में रहा था, शिक्षा विभाग ने उनके आवेदन में कमी पाई थी 

विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया था, लेकिन अब उन्होंने बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्वाइन कर लिया है

अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उन्होंने तस्वीरें साझा की हैं

उत्तराखंड में धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड में कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है. कांग्रेस ने राज्य सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था, जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर राजभवन कूच किया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी गुरदीप सपल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल, हरीश रावत और तमाम कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और लगभग 8 से 10 हजार कार्यकर्ताओं ने राज भवन कूच किया. पुलिस की तीन सुरक्षा लेयर को तोड़ते हुए हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने जा पहुंचे. चौथी पुलिस सुरक्षा लेयर ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस बैरिकेट से रोका, हालांकि लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत होती रही.

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला: आरोपी विष्णु कुशवाहा 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में गिरफ्तार सातवें आरोपी विष्णु कुशवाहा को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी विष्णु को 25 फरवरी तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है.

बिहार में अब राज्य स्तर पर टीईटी का आयोजन नहीं किया जाएगा

बिहार में अब राज्य स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) का आयोजन नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी अब प्रारंभिक कक्षाओं में बिना टीईटी के ही स्कूल टीचर बनेंगे. हालांकि, उन्हें केंद्र की सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. बिहार शिक्षा विभाग ने यह फैसला क्लास 1-8 तक के लिए लिया है , यानी अब इन अभियार्थियों को अब स्टेट TET नहीं देना होगा, शिक्षक बनने के लिए , लेकिन इन्हें C tet देना होगा.

मुंबई सीएसटी पर शराबी युवक पटरियों पर सोया, थोड़ी देर के लिए हार्बर लाइन बाधित

मुंबई के सबसे बड़े रेल टर्मिनस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर एक शराबी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे की हालत में युवक रेलवे ट्रैक पर ही सो गया, जिसके कारण हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और रेलवे प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. समय रहते युवक को ट्रैक से हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

देवगिरी में एनसीपी की बैठक जारी

सुनेत्रा पवार, तटकरे, भुजबल समेत अन्य नेता बंगले में मौजूद

नेताओं के एजेंडे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, दोनों पार्टियों का विलय और ज़ीरवाल रिश्वत कांड शामिल होने की संभावना है

सभी विधायकों के जल्द ही बैठक में शामिल होने की उम्मीद है

बिहार में अब खुले में मांस की नहीं कर पाएंगे बिक्री- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व तथा भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान

अब खुले में मांस की नहीं कर पाएंगे बिक्री

लाइसेंसधारी ही बेच सकेंगे मांस

सभी नियमों का करना होगा पालन

अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने CM हिमंता के खिलाफ हेट स्पीच मामले में FIR की मांग पर सुनवाई से किया इनकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा  के खिलाफ 'हेट स्‍पीच' मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप गुवाहाटी हाई कोर्ट क्यों नहीं गए, उसकी शक्ति को कम मत आंकिए. याचिका में मुस्लिमों के खिलाफ कथित हेट स्पीच को लेकर एफआईआर दर्ज कर एसआईटी से जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने और संवैधानिक नैतिकता की सीमाओं के भीतर रहने का आग्रह करेंगे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले यह एक चलन बनता जा रहा है.

सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायक दल की बैठक

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के विधायक दल की बैठक आज बुलाई गई है. विधायक दल की नेता और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने यह बैठक बुलाई है. बैठक शाम 6 बजे सरकारी निवास ‘देवगिरी’ में होगी. अजित पवार के निधन के बाद पहली बार सुनेत्रा पवार हर सप्ताह विधायकों और मंत्रियों के साथ नियमित बैठक करेंगी. आगामी बजट सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस के संभावित विलय के मुद्दे पर भी पार्टी विधायकों की राय जानने की कोशिश की जा सकती है.

दिल्ली में होने जा रहे AI समिट पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।

दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।

विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल में इन 7 अधिकारियों पर एसआईआर शक्तियों का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप है. आयोग को इन अधिकारियों के खिलाफ सबूत के साथ भारी लापरवाही और चुनावी कानूनों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं. जांच में ये आरोप सही पाए जाने के बाद ही तत्काल निलंबन निर्देश जारी कर दिया गया है.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का मधुवनी

बिहार के मधुबनी जिले में खामोश फिजा गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी. रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाईवे पर अहले सुबह तकरीबन 5 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी. इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी मो. अरसद पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

मौसम फिर लेने जा रहा करवट, पढ़ लें IMD का अलर्ट

दिल्‍ली में 18 फरवरी को बारिश हो सकती है. हालांकि, इस दौरान भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. उत्‍तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दिन में अब अधिकतम तापमान दिल्‍ली और इससे सटे शहरों में 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को लग रहा होगा कि अब सर्दी खत्‍म हो गई. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी एक झटका सर्दी और दे सकती है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड जैसे पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 

गोवा सीएम रेसिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

 गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) 2026 में शामिल हुए.

महाशिवरात्रि 2026 सेलिब्रेशन में पहुंचीं तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि 2026 सेलिब्रेशन में शामिल हुईं.

ढाका में आज जमात ने बुलाया विरोध मार्च

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से पहले जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन ने सोमवार को विरोध मार्च का आह्वान किया है. राजधानी ढाका में ये विरोध मार्च बुलाया गया है. 

तारिक रहमान ने जमात नेता शफीकुर रहमान से की मुलाकात

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की

ट्रंप का पीस बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर

ट्रंप के नवगठित पीस बोर्ड ने युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर देने का वादा किया है, साथ ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और पुलिस बलों के लिए हजारों कर्मियों को तैनात करने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है.

JNU स्टूडेंट्स यूनियन का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने UGC गाइडलाइंस, निष्कासन आदेश रद्द करने और दूसरे मुद्दों समेत अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

कोलंबो से मैच देखकर मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा

 भारतीय क्रिकेटर और ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC के एंबेसडर रोहित शर्मा मुंबई पहुंचे. वे भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो गए थे.

पीएम मोदी करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

पीएम मोदी सोमवार शाम 5 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.16 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे पांच-दिवसीय "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026" में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, 40-45 वरिष्ठ मंत्रियों और लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक डी.ओ. पत्र लिखकर श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों की लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को समाप्त करने की अपील की है. यह पत्र मानवीय, संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व का मामला बताते हुए लिखा गया है, जिसमें तमिलनाडु में रह रहे लगभग 89,000 श्रीलंकाई तमिलों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

आज भारत पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने वाले हैं. उनका ये दौरा भारत एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर हो रहा है. मैक्रों 16 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे भारत पहुंचेंगे, लेकिन उनका ये दौरा 17 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच भारत में फ्रांस के दूतावास ने बताया कि इस समिट का भारत और फ्रांस के संबंध पर क्या असर पड़ने वाला है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com