ऑनलाइन शॉपिंग वैसे तो बहुत सहूलियत वाली लगती है. इसमें कई फेस्टिव सेल और आकर्षक ऑफर भी मिलते हैं. लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग से लोग कई बार फ्रॉड के शिकार भी हो जाते हैं. कई बार हम ऑर्डर कुछ करते हैं और घर में कुछ और ही डिलीवर हो जाता है. यूके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक शख्स ने अमेजॉन (Amazon) से 1.2 लाख रुपये का मैकबुक (MacBook) ऑर्डर किया था. लेकिन कंपनी की ओर से लैपटॉप के बदले कुत्तों का खाना डिलीवर कर दिया गया.
Metro.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरान करने वाला मामला इंग्लैंड के डेब्रीशायर का है. यहां 61 वर्षीय एलन वुड नाम के शख्स ने अपनी बेटी को क्रिसमस गिफ्ट देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन (Amazon) से एक लैपटॉप ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 1.2 लाख रुपये है, लेकिन जब पार्सल उसके घर पहुंचा तो उसे देख कर वो हैरान रह गए, क्योंकि लैपटॉप के बदले उसे कंपनी की ओर से दो पैकेट कुत्तों का खाना डिलीवर कर दिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलन ने कंपनी से संपर्क किया और रिफंड देने की बात की, लेकिन पहले तो कंपनी की ओर से रिफंड देने से इनकार कर दिया गया, लेकिन बाद में जब कंपनी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो कर्मचारियों ने एलन से माफी मांगी और साथ ही उनके पैसे भी रिफंड कर दिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन कहते हैं कि वह पिछले 20 साल से अमेजॉन का इस्तेमाल कर रहे हैं और ऑनलाइन शॉपिंग से ही सामान मंगाते आए हैं, लेकिन कभी कोई दिक्कत नहीं हुई. इस बार ही उनके साथ ऐसी घटना घट गई. हालांकि, एलन पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जो ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने पर इस तरह की घटना का शिकार हुए हैं, बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स द्वारा लोगों को उनके असली सामान के बदले में आलू और गोबर के उपले तक डिलीवर किए जा चुके हैं.
बता दें कि दिग्गज टेक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन (Amazon) ने अपने भारतीय डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के कुछ हिस्सों को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि वह फूड डिलीवरी के साथ-साथ छोटे व्यवसायों के लिए पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स की बल्क डोरस्टेप डिलीवरी प्रोवाइड करने वाली सर्विस अमेजॉन डिस्ट्रीब्यूशन से बाहर निकल रही है. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी के इस फैसले का असर उसके हजारों कर्मचारियों में से कुछ पर देखने को मिलेगा. इसके तहत कंपनी उन कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो देश में ऑनलाइन रिटेल सेगमेंट में काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
अमेजॉन की Black Friday सेल को 40 देशों में मजदूर हड़ताल से ख़तरा... Make Amazon Pay के लग रहे नारे
भारत में "अपनी दुकान" छोटी करेगा Amazon, जाएंगी सैकड़ों नौकरियां भी : रिपोर्ट
Amazon अपने भारतीय डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के कुछ हिस्सों को करेगी बंद, मंदी का असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं