विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या की

देश के कबायली इलाकों में परिवार के अंदर इस तरह की हत्याएं सामान्य बात है. पाकिस्तान में प्रति वर्ष ‘झूठी शान की खातिर’ एक हजार से अधिक महिलाओं और करीब 600 से 800 पुरुषों की हत्या कर दी जाती है.

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या की
पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पेशावर:

पाकिस्तान में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को चोरी के संदिग्ध मामले में अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह देश में ‘झूठी शान की खातिर' हत्या की यह नवीनतम घटना है. यह जानकारी पुलिस ने दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले में कालू खान थाना क्षेत्र में हुई. जन बहादुर को अपनी पत्नी और बेटियों पर शक था कि उन्होंने मारदान चिकित्सा परिसर से एक नवजात शिशु को चुराया है. इस सिलसिले में एक प्राथमिकी भी दर्ज हुई.

बहादुर ने अपने रिश्तेदार तैयब जान के साथ मिलकर तीनों महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. उनके नाम एवं अन्य ब्यौरा अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं. महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. हत्या के सिलसिले में पुलिस ने इलाके में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है. देश के कबायली इलाकों में परिवार के अंदर इस तरह की हत्याएं सामान्य बात है. पाकिस्तान में प्रति वर्ष ‘झूठी शान की खातिर' एक हजार से अधिक महिलाओं और करीब 600 से 800 पुरुषों की हत्या कर दी जाती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder In Pakistan, Wife Murdered In Pakistan, Shot Dead In Pakistan, Pakistan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com