विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

मर्डर के आरोपी ने मृतक का दिल निकालकर उसके ही परिजनों को पकाकर परोस दिया

एक एजेंट ने अदालत में पेश किए गए एक सर्च वारंट में लिखा, "उसने अपने परिवार को राक्षसों से छुड़ाने के लिए मृतक का दिल आलू के साथ पका कर उसके ही परिजनों को खिलाने की कोशिश की."

मर्डर के आरोपी ने मृतक का दिल निकालकर उसके ही परिजनों को पकाकर परोस दिया
एंडरसन ठीक एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा होकर आया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाशिंगटन:

अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा में ट्रिपल मर्डर के एक आरोपी ने मृतक के शरीर को काटकर उससे दिल निकाल लिया और फिर उसे आलू के साथ भूनकर उसके ही परिजनों को शिकार बनाने से पहले परोस दिया. ओक्लाहोमा सिटी न्यूज 4 टीवी और ओकलहोमन समाचार पत्र के अनुसार, लॉरेंस पॉल एंडरसन नामक आरोपी ने पहले तो अपने पड़ोसी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी फिर उसके शरीर से अंगों को काटकर हटा दिया.

जांचकर्ताओं ने मंगलवार को चिकाशा में ग्रैडी काउंटी कोर्ट को बताया कि इसके बाद कथित तौर पर मर्डर के आरोपी ने मृतक के दिल को पकाकर उसके ही अंकल-आंटी को परोसने की कोशिश की. उसके बाद एंडरसन ने कथित रूप से उस अंकल और उनकी चार साल की पोती की  9 फरवरी को घर में ही हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

एक एजेंट ने अदालत में पेश किए गए एक सर्च वारंट में लिखा, "उसने अपने परिवार को राक्षसों से छुड़ाने के लिए मृतक का दिल आलू के साथ पका कर उसके ही परिजनों को खिलाने की कोशिश की."

एंडरसन, जिसका एक लंबे समय से गिरफ्तारी का रिकॉर्ड रहा है, ठीक एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा होकर आया था. ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने तय समय से पहले ही रिहा कर दिया था. उसे 2017 में ड्रग के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को एंडरसन ने कोर्ट में हत्या की बात कबूल कर ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Accused Cooked Heart With Potato, Murder Accused, Murder Suspect Cooked Victim's Heart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com