विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2011

मलेशिया में सरकार विरोधी रैली, 500 से अधिक गिरफ्तार

मलेशिया में चुनाव सुधारों की मांग कर रहे विपक्ष की रैली के संदर्भ में प्रशासन की सख्ती के बावजूद 10,000 से अधिक लोग सड़कों पर एकत्र हो गए।
कुआलालंपुर: मलेशिया में चुनाव सुधारों की मांग कर रहे विपक्ष की रैली के संदर्भ में प्रशासन की सख्ती के बावजूद 10,000 से अधिक लोग सड़कों पर एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विपक्षी दल प्रधानमंत्री नजीब रजाक के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर चुनाव सुधारों और पारदर्शिता लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यहां अगले साल आम चुनाव होना है। पुलिस के मुताबिक कुल 514 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों को अवैध घोषित कर रखा था और सड़कों पर किसी तरह का उपद्रव करने को लेकर चेतावनी जारी की थी। शहर के प्रमुख स्थानों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कई लोगों को उस स्थान से पकड़ा गया, जहां विपक्षी कार्यकर्ता जमा हुए थे। हजारों की संख्या में लोग एक स्टेडियम की ओर नारेबाजी करते हुए बढ़ रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोका।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मलेशिया, प्रदर्शन, चुनाव सुधार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com