प्रतीकात्मक तस्वीर
- लॉकहीड टेक्सास के फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी
- इस स्थानांतरण से अमेरिका में सीधे कोई नौकरी नहीं जाएगी
- यह समझौता लॉकहीड व टाटा के बीच पूर्व स्थापित संयुक्त उद्यम पर बना है
लंदन:
टाटा समूह व अमेरिकी वैमानिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान भारत में बनाने के लिए सोमवार को एक 'बड़े' समझौते पर हस्ताक्षर किए. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स व लॉकहीड के इस सौदे की घोषणा पेरिस एयरशो के अवसर पर की गई और कहा गया है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की एक इंजन वाले लड़ाकू विमान की मांग को पूरा करने के अनुकूल है. टाटा व लॉकहीड माटर्नि के इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए बड़ा समर्थन बताया जा रहा है. इस समझौत की घोषणा ऐसे समय में की गई है जबकि प्रधानमंत्री मोदी थोड़े ही दिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए अमेरिका जा रहे हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी.
इस सौदे के तहत लॉकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी. हालांकि इससे अमेरिका में सीधे कोई नौकरी नहीं जाएगी. दोनों कंपनियों ने इस समझौते को अमेरिका-भारत उद्योग भागीदारी में 'अप्रत्याशित' बताते हुए कहा है कि इससे भारत में निजी एयरोस्पेस व रक्षा विनिर्माण क्षमता के विकास में सीधी मदद मिलेगी.
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, 'यह समझौता लॉकहीड माटर्नि व टाटा के बीच पूर्व स्थापित संयुक्त उद्यम पर बना है. यह दोनों कंपनियों के आपसी रिश्तों व प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.' रक्षा विश्लेषकों के अनुसार भारतीय वायु सेना को इस समय मझोले भार के 200 लड़ाकू विमानों की जरूर है. लॉकहीड माटर्नि का दावा है कि एफ-16 ब्लॉक 70 उसका सबसे नया और सबसे उन्नत उत्पाद है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
F-16 Fighter Jets, Lockheed Martin, Tata Group, Indian Air Force, Ratan Tata, Orlando Carvalho, N Chandrasekaran