3 years ago
नई दिल्ली:
इजरायल और फिलिस्तीन (Israel and Palestine) के बीच हालात बेहद खराब स्थिति में पहुंच गए हैं. इजराइल पर हमास (Hamas Attack) के हमले में अभी तक 1100 लोगों के मारे जाने की खबर है. हमास के आतंकियों ने शनिवार सुबह इजराइल के अलग-अलग इलाकों पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे. हमास के इस हमले के बाद इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा कि हमास को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. भारत समेत कई देशों ने मुश्किल की इस घड़ी में इजराइल के साथ खड़े होने की बात की है. हालांकि बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली से तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी गई है. तेल अवीव से दिल्ली की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी.