विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2011

लीबिया में युद्ध को लेकर नाटो गठबंधन में मतभेद

लीबिया पर नाटो के हवाई हमलों के तीन माह पूरे होने के बाद अब युद्ध का सफलतापूर्वक अंत करने को लेकर नाटो गठबंधन में मतभेद बढ़ रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्रूसेल्स: लीबिया पर नाटो के हवाई हमलों के तीन माह पूरे होने के बाद अब युद्ध का सफलतापूर्वक अंत करने को लेकर नाटो गठबंधन में मतभेद बढ़ रहे हैं। यह लड़ाई अनुमानित समय से ज्यादा लंबी खिंचती जा रही है। नाटो ने इस युद्ध की कमान 31 मार्च को ली थी। तब फ्रांस के रक्षा प्रमुख ने कहा था कि यह युद्ध कुछ सप्ताह में खत्म हो जाएगा। नाटो के कमान संभालने के दो सप्ताह पहले से पश्चिमी देशों के गठबंधन ने लीबिया पर हमला शुरू कर दिया था। शुक्रवार को युद्ध का चौथा महीना शुरू होने के साथ ही नाटो गठबंधन की सेना में मतभेद और थकान के लक्षण उभरने लगे हैं। फ्रांस ने बुधवार को कहा कि उसने दक्षिण त्रिपोली में विद्राहियों के लिए हथियार गिराए हैं। उसके इस कदम का विरोध करते हुए उसके नजदीकी सहयोगी ब्रिटेन ने कहा है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा। नाटो अभियान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स बाउशर्ड ने इस अभियान को खत्म करने की बात खारिज करते हुए कहा है कि नाटो ने विपक्षियों के कब्जे वाले पूर्वी भाग में सामान्य जीवन बहाल कर बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि विद्रोही पश्चिमी भाग में सफल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाटो, लीबिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com