विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2014

लीबिया संघर्ष में मरने वालों की संख्या 52 हुई

बेनगाजी:

लीबिया के बेनगाजी शहर में मेजर जनरल खलीफा हफ्तार की सेना और इस्लामी लड़ाकों के बीच जारी संघर्ष में 18 लोग मारे गए। संघर्ष में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले दो दिनों में हफ्तार की सेना द्वारा किए गए एक हमले में 34 लोग मारे गए।

शुक्रवार को संघर्ष और हिंसक हो गया क्योंकि यह घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संघर्ष पूरे दिन जारी रहा। नागरिक फंसे हुए थे, वे भाग भी नहीं सकते थे। लैथी, बोआत्नी और अल-मसकिन इलाकों में हेलीकॉप्टरों से हमले किए गए।

हफ्तार मई से बेनगाजी के इस्लामिक सशस्त्र समूहों पर हमले कर रहे हैं। हालांकि हफ्तार की धर्मनिरपेक्ष बलों को कई बड़ी हारों का सामना करना पड़ा और उन्हें बेनघाजी में अपने ठिकानों से हाथ धोना पड़ा। हफ्तार की सेना का नियंत्रण अब सिर्फ बीनिना हवाईअड्डे और इसके आसपास के इलाकों पर है।

इस्लामिक आतंकवादी और धर्मनिरपेक्ष समर्थक लड़ाकों के बीच कई महीनों से शहरों पर कब्जे की होड़ है। त्रिपोली, बेनगाजी और घारयान में लड़ाई जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, लीबिया में संघर्ष, Libya, Benghazi Fighting