विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2011

लेनिन के शव को दफनाने को लेकर सर्वेक्षण

रूस की एक राजनीतिक पार्टी ने वेबसाइट के माध्यम से लोगों से जानना चाहा है कि क्या क्रांतिकारी नेता लेनिन के शव को दफनाया जाना चाहिए?
मास्को: रूस की एक राजनीतिक पार्टी ने वेबसाइट के माध्यम से लोगों से जानना चाहा है कि क्या रूस के क्रांतिकारी नेता व्लादिमीर लेनिन के शव को दफनाया जाना चाहिए? 21 जनवरी, 1924 को लेनिन का निधन हो गया था, लेकिन उनके शव को मास्को के रेड स्कवेयर के एक म्यूजियम में रखा गया है। रूस की क्रेमलिन यूनाइटेड रशिया पार्टी ने 'गुडबायलेनिन डॉट आरयू' नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की है, जिस पर लोगों से केवल एक प्रश्न किया गया है, 'क्या आप व्लादिमीर लेनिन के शव को दफनाने का समर्थन करते हैं।' वेबसाइट के मुताबिक इस प्रश्न का जवाब केवल 'हां' या 'ना' में दिया जा सकता है। इस पहल के बाद अब तक कुल 288 लोगों के संदेश आ चुके हैं। इनमें से 74 फीसदी लोगों ने लेनिन के शव को दफनाने के विचार का समर्थन किया है, जबकि 26 फीसदी इसके विरोध में हैं। उल्लेखनीय है कि क्रांतिकारी नेता लेनिन ने वर्ष 1917 में अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व किया था। बोलशेविक्स के नेता के रूप में वह वर्ष 1917-1924 तक सोवियत गणराज्य के शीर्ष पद पर बने रहे।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लेनिन, रूस, शव, सर्वेक्षण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com