विज्ञापन

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर हमला, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदरी लेकर कहा- दुनिया के किसी कोने में मरवा देंगे

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर और आतंकी है. वह भारत में अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने के मिशन में लगातार लगा हुआ है. हाल ही में इसने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी धमकी दी थी.

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर हमला, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदरी लेकर कहा- दुनिया के किसी कोने में मरवा देंगे
शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई की फाइल फोटो
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर पुर्तगाल में हमला करवाने का दावा किया है
  • गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बोलने वालों की आवाज बंद की जाएगी
  • शहजाद भट्टी भारत में अपराध और आतंक को बढ़ावा देने में शामिल है, दिल्ली पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी पर हमला करवाया है. लॉरेंस गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले का दावा किया है. शहजाद भट्टी वही गैंगस्टर है जिसने खुलेआम अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी. मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग ने शहजाद भट्टी को पुर्तगाल में ट्रैक किया था और वहीं पर गैंग ने उसपर हमला करवाया. 

रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है, " यह जो शहजाद भट्टी पर हमला हुआ है, यह मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने करवाया है. जो भी हमारे देश के खिलाफ और लॉरेंस भाई के खिलाफ बोलेगा, उसकी आवाज बंद करने का प्रयास ऐसे ही जारी रहेगा. कोई भी कहीं भी, दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, उसे भी मरवा देंगे." पोस्ट के आखिर में जय हिंद, सलाम शहीदा नूं के साथ-साथ कई गैंगस्टर समूहों का नाम लिखा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है गैंगस्टर शहजाद भट्टी?

नवंबर के आखिर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया था और इसी के बाद पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम सामने आया है. शहजाद भट्टी भारत में अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने के मिशन में लगा था. इस बात की जानकारी सामने आई थी. 25 नवंबर को गुरुदासपुर में हैंड ग्रेनेड फेंकने का दावा शहजाद भट्टी ने किया था और इस पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काम कर रही थी. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी शहजाद भट्टी दुबई में रहकर कई देशों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलवाता है. भट्टी का लिंक बलूचिस्तान के कुख्यात फारुख खोकर गैंग से भी जुड़ता है. भट्टी खोकर गैंग का अहम सदस्य माना जाता है. पिछले साल अक्टूबर में NCP नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भट्टी का नाम सामने आया था.

2024 में ही शहजाद भट्टी ने BJP नेता और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकी दी थी. अमेरिका से भारत आया लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने भी शहजाद भट्टी से अपनी जान को खतरा बताया था.  शहजाद भट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें: कौन है आतंक का आका शहजाद भट्टी, सोशल मीडिया से गुर्गों की करता है भर्ती, लॉरेंस परिवार को मारने की दी है धमकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com