विज्ञापन

मनीषा कोइराला से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक... 27 अगस्त को नेपाल से हो रहा NDTV 'अन्वीक्षा' का शुभारंभ

‘अन्वीक्षा' नाम प्राचीन भारतीय परंपरा के शब्द ‘आन्वीक्षिकी' से लिया गया है. इसका मतलब है तर्क, सोच-विचार और जांच के जरिए किसी चीज को समझना.

मनीषा कोइराला से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक... 27 अगस्त को नेपाल से हो रहा NDTV 'अन्वीक्षा' का शुभारंभ
NDTV 'अन्वीक्षा' का शुभारंभ
NDTV

NDTV के अन्वीक्षा के कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल के काठमांडू से 27 अगस्त को होने जा रही है. असल में ‘एनडीटीवी अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' नाम की नई वैश्विक बातचीत की सीरीज शुरू कर रहा है। इस सीरीज के तहत दुनिया के कई देशों का दौरा किया जाएगा, उन देशों की नीतियों का विश्लेषण किया जाएगा, वहां के नेताओं, वहां के डिप्लोमेट्स से बातचीत होगी और बदलते वैश्विक समीकरणों को डीकोड किया जाएगा.

भारत-नेपाल डॉयलॉग की बात करें तो दोनों देशों के नेता, अधिकारी, डिप्लोमेट, कारोबारी, रणनीतिक विशेषज्ञ और कला-संस्कृति व खेल जगत की हस्तियां इसमें शामिल होने जा रही हैं. इस बातचीत के दौरान खास फोकस नेपाल की बदलती राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज के साथ भारत के साथ उसके रिश्तों पर रहने वाला है.

इस कार्यक्रम में नेपाल की ओर से विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं पर्यटन संसदीय समिति की अध्यक्ष सुम्निमा उदास शामिल होंगी. नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.

इसके अलावा नेपाल की सत्ताधारी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष रबी लामिछाने, कांग्रेस नेता, लेखक और पूर्व डिप्लोमेट डॉ. शशि थरूर, लेखक, इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राम माधव, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी शिरकत करने वाले हैं.

कारोबार जगत से भी कई बड़ी हस्तियां एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी.पाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कन्फेडरेशन ऑफ नेपालीज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बीरेंद्र राज पांडे, नेपाल-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष और सूर्य नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव तयाल कार्यक्रम में आने वाले हैं.

इसके अलावा फिल्म एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और एक्टर और टीवी होस्ट राजेश हमाल कला और संस्कृति के क्षेत्र की ओर से अपनी आवाज बुलंद करने जा रहे हैं. नेपाल के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के सचिव पारस खड़का खेल जगत का नजरिया सामने रखेंगे.

इस कार्यक्रम के माध्यम से सिर्फ नेपाल और भारत के रिश्तों पर बात नहीं की जाएगी. नेपाल के स्थानीय मुद्दे, वहां के बदलते समीकरणों पर भी चर्चा की जाएगी. फिर चाहे बात भविष्य की योजनाओं की हो, आर्थिक तरक्की की हो या फिर लोकतंत्र में आए बदलाव और युवाओं की उम्मीदों की.

अब एनडीटीवी अपने इस खास कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल से इसलिए कर रहा है क्योंकि भारत का यह पड़ोसी मुल्क एक ऐसी साझा संस्कृति साझा करता है जिसका सीधा संबंध भारत के साथ भी है. इसके अलावा नेपाल की अपनी थमिकताएं, चुनौतियां और महत्वाकांक्षाएं हैं, ऐसे में उन्हें एक प्लेटफॉर्म देने के लिए अन्वीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है जहां अलग-अलग देशों को अलग-अलग समय में अपनी बातें रखने का मौका मिलेगा.

जानकारी के लिए बता दें कि ‘अन्वीक्षा' नाम प्राचीन भारतीय परंपरा के शब्द ‘आन्वीक्षिकी' से लिया गया है. इसका मतलब है तर्क, सोच-विचार और जांच के जरिए किसी चीज को समझना. इस पहल का मकसद जानी-पहचानी बातों और कहानियों को एक बार फिर नए नजरिए से देखना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anviksha, NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com