विज्ञापन

53 साल की इस एक्ट्रेस की हैलोवीन ड्रेस देखकर रात भर नहीं आएगी नींद, वीडियो देख कहेंगे ये क्या कर डाला

हेइडी क्लम का हैलोवीन लुक कुछ ऐसा था कि इसे अगर आप अंधेरे में देख लें तो आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है. ये देखने में बेहद डरावना है लेकिन लोगों ने एक्ट्रेस के इस एक्सपेरिमेंट को पसंद भी खूब किया.

53 साल की इस एक्ट्रेस की हैलोवीन ड्रेस देखकर रात भर नहीं आएगी नींद, वीडियो देख कहेंगे ये क्या कर डाला
हैलोवीन क्वीन ने 2016 में अपने लुक से मचाई सनसनी
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हैलोवीन की चर्चा थी और जब इस गेम में पुराने खिलाड़ी उतरे तो सबकी बोलती बंद करा दी. हम बात कर रहे हैं उस 53 साल की एक्ट्रेस की जिसने हैलोवीन थीम को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया और फिर कुछ इस तरह तैयार होकर आईं कि अकेले में कोई अचानक देख ले उसकी सांसें ही थम जाएं. अपने लुक से सबको चौंकाने वाली कोई और नहीं बल्कि हेइडी क्लम थीं. इस साल का हेइडी क्लम का हैलोवीन कॉस्ट्यूम शायद उनका अब तक का सबसे डरावना और अतरंगी लुक हो सकता है.

सुपरमॉडल और टीवी होस्ट हेइडी क्लम ने 31 अक्टूबर को अपनी कॉस्ट्यूम पार्टी के लिए खुद को एक कटे हुए हाथ का लुक दिया. ये हाथ खून से सना हुआ था. अपने इस लुक से हेइडी ने साबित कर दिया कि वह हैलोवीन की असली क्वीन हैं. हेईडी जब अपनी पार्टी में पहुंचीं, तो उन्हें पहचानना बिल्कुल नामुमकिन था. इस साल हेइडी क्लम की इस हैलोवीन पार्टी के 25 साल पूरे हो रहे थे. इन सालों में उनकी पार्टियों से कई ऐसे पल सामने आए हैं जो पॉप कल्चर में वायरल हुए हैं जैसे 2022 में उनका 'कीड़े' वाला लुक, या 2025 में उनका डरावना 'मेड्यूसा' वाला अवतार.

2026 में यानी इस साल मैनहट्टन के 'कैथेड्रल' रेस्तरां में, उन्होंने खुद को एक बड़े, कटे हुए हाथ में बदल लिया. यह 8 फुट लंबा एक प्रोस्थेटिक लुक था. डरावना लुक देने के लिए, उन्होंने अपने शरीर को कॉस्ट्यूम में ऐसे फिट किया कि उनके पैर दो उंगलियों का काम कर रहे थे, और उनका चेहरा काफी डरावने और खून-खराबे वाले अंदाज में उस कटे हुए हाथ के बीच से बाहर निकला हुआ था. इस कॉस्ट्यूम में कलाई के पास कटे हुए टिश्यू और नसें, गहरे लाल रंग की नेल पॉलिश, और बहुत बड़ी-बड़ी अंगूठियां (इनमें उनकी असली सगाई की अंगूठी की हूबहू कॉपी भी शामिल थी) दिखाई दे रही थीं. उन्होंने अपने मुंह के अंदर लाल रंग भी लगाया था, ताकि ऐसा लगे जैसे उस कटे हुए हाथ से खून बह रहा हो.

स्पेशल इफेक्ट्स आर्टिस्ट माइक मैरिनो के डिजाइन किए गए इस लुक को तैयार करने में एक साल की प्लानिंग लगी, और पार्टी की रात इसे पहनने में लगभग छह घंटे का समय लगा. 'पीपल' मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में, सुपरमॉडल ने अपनी इस एनुअल पार्टी के लिए खुद को एक कटे हुए इंसानी हाथ में बदलने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मैंने अपने हाथ की तरफ देखा और सोचा, ‘क्या मैं किसी हाथ के अंदर फिट आ सकती हूं?' मैंने अपनी उंगलियों को देखा और सोचा कि ये असल में पैर हो सकते हैं और फिर, मेरे हाथ और उंगलियों का काम कर सकते हैं, और मैं किसी तरह अपने शरीर को उसके अंदर फिट कर सकती हूं तो यही बात मैंने माइक मैरिनो को बताई.”

इंटरनेट पर मिला ये रिएक्शन 

फैंस को हेइडी का 2026 का हैलोवीन लुक बहुत पसंद आया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में खूब तारीफें कीं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, उन्होंने सच में अकेले ही हैलोवीन जीत लिया. एक ने लिखा, मुझे यह समझने में एक सेकंड लग गया कि यह सिर्फ किसी हाथ की तस्वीर नहीं, बल्कि एक इंसान है. एक फैन ने कमेंट में एक्साइटमेंट के साथ लिखा, अब तक का सबसे हैरान करने वाला और डरावना हैलोवीन कॉस्ट्यूम. हैलोवीन क्वीन ने 2026 में फिर से कमाल कर दिया. एक और यूजर ने कमेंट किया, अगर मुझे हिंट भी दी जाती तो भी मैं लाखों साल में कभी अंदाजा नहीं लगा पाता कि यह क्या है.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् का एक सीन तैयार करने में लग गए साढ़े छह साल, राम या सीता नहीं रावण के इस सीन पर लगी इतनी मेहनत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heidi Klum, Heidi Klum Hallooween, Hindi News, Entetainment, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com