विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2011

'भारत-बांग्लादेश के समक्ष कट्टरपंथ से नई चुनौतियां'

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने चेताया कि भारत और बांग्लादेश धार्मिक कट्टरपंथ के सिर उठाने के कारण नई चुनौतियों का सामना कर रहे है।
ढाका: विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने चेताया कि भारत और बांग्लादेश धार्मिक कट्टरपंथ के सिर उठाने के कारण नई चुनौतियों का सामना कर रहे है और दोनों देशों के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। कृष्णा ने एक जाने-माने बांग्लादेशी थिंक टैंक से कहा, हम नई चुनौतियों और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं। धार्मिक कट्टरपंथ का सिर उठाना और चरमपंथ एवं आतंकवाद हमारे क्षेत्र के लिए कोई नई चीज नहीं है। ऐसी ताकतें हमारे समाज की शक्ति सोख लेती हैं और वे हमारे राजनीतिक तंत्र के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं तथा हमारी प्रगति में बाधा हैं। कृष्णा ने कहा कि कट्टरपंथ और चरमपंथी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा है और यह आवश्यक है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ मिलकर संघर्ष जारी रखें ताकि ऐसी सोच कभी हावी नहीं होगी तथा हम अपने लिए तथा अपने लोगों के लिए स्थायित्व, विकास, शांति एवं समृद्धि की उम्मीद सुरक्षित रख सकेंगे।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, बांग्लादेश, कट्टरपंथ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com