विज्ञापन

कनाडा में 2 लाख अमेरिकी डॉलर के लिए अपहरण,2 भारतीय गिरफ्तार,एक अब भी फरार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस की और पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया. राहत की बात यह रही कि उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

कनाडा में 2 लाख अमेरिकी डॉलर के लिए अपहरण,2 भारतीय गिरफ्तार,एक अब भी फरार

कनाडा के ब्रामप्टन से एक हैरान करने वाला सामने आया है. यहां एक शख्स का कुछ लोगों ने पहले अपहरण किया और बाद में उसे छोड़ने के लिए दो लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की. पील रिजनल पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये लोग किसी गैंग से जुड़े हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक 6 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके करीबी दोस्त का अपहरण कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ने के बदले 2 लाख डॉलर की मांग की थी. साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर रकम नहीं दी गई तो पीड़ित को नुकसान पहुंचाया जाएगा.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस की और पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया. राहत की बात यह रही कि उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक .45 कैलिबर की पिस्टल भी बरामद की.जांच के दौरान 13 फरवरी 2026 को ब्रैम्पटन में दो जगहों पर सर्च वारंट के तहत छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े और सबूत बरामद किए, जिनमें एक लोडेड फायरआर्म मैगज़ीन और एक अनलोडेड राइफल मैगज़ीन शामिल है.

किन-किन पर लगे आरोप

हरकिरत सिंह और अमृतपाल सिंह पर हथियार का इस्तेमाल कर अपहरण करने, अवैध हथियार रखने की जानकारी होने का आरोप है. ऐसी गाड़ी में सवार होना जिसमें हथियार मौजूद हो. इन के ऊपर लोडेड प्रतिबंधित या नियंत्रित हथियार रखने का भी आरोप है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com