- नेपाल से यूपी में बिना वीजा घुसपैठ की कोशिश में खालिस्तान समर्थक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया
- बहराइच पुलिस ने विक्रमजीत सिंह और अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को भारतीय सीमा में घुसते हुए धर दबोचा
- तीन भारतीयों को भी दो घुसपैठियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
नेपाल सीमा से उत्तर प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दी. इस दौरान खालिस्तान-समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के एक वॉन्टेड सदस्य और उससे जुड़े एक अमेरिकी नागरिक को धर दबोचा. बहराइच पुलिस ने गिरफ्तारों की पहचान विक्रमजीत सिंह (जो पंजाब में 2023 में एक पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में वॉन्टेड है) और अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों (जो पंजाब के मोगा ज़िले का रहने वाला है) के तौर पर की है.
नेपाल से यूपी में घुसने की कोशिश नाकाम
दोनों शख्स नेपाल से रुपईडीहा बॉर्डर पोस्ट पार कर भारतीय इलाके में घुसने की फिराक में थे, तभी सुरक्षा बलों की नजर उन पर पड़ गई उनको गिरफ्तार कर लिया गया. सशस्त्र सीमा बल और यूपी पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में तीन भारतीय नागरिकों, सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और कार ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. इन तीनों पर दो लोगों की भारत में गैर-कानूनी तरीके से घुसने में मदद करने की कोशिश का आरोप है.
खालिस्तानी आतंकी समेत 5 अरेस्ट
बता दें कि 'वारिस पंजाब दे' एक सामाजिक संगठन है, जिसे 2021 में एक्टर-कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने शुरू किया था. तब से, यह संगठन और इसके सदस्य पंजाब के धार्मिक-राजनीतिक माहौल में चर्चा में बने रहते हैं, जिससे अशांति का माहौल पैदा हुआ है. बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है, जिनमें दो ऐसे घुसपैठिए शामिल हैं, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे और वे सीमा पार कर रहे थे.
बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल
SP के मुताबिक, पंजाब पुलिस अलग-अलग मामलों में इन दोनों लोगों की तलाश कर रही थी. शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, सिंह कई दिनों से फरार था. जबकि शक है कि ढिल्लों कानूनी एजेंसियों की नजर से बचने के लिए बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था. जांच और पूछताछ के दौरान उनकी पहचान और संगठन से उनके कथित संबंधों का पता चला है. पुलिस ने रूपईडीहा पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्द कर उनको गिरफ्तार कर लिया.
नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब यूपी के महाराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल ने एक 36 साल के अमेरिकी नागरिक को हाल ही में अरेस्ट किया है. यह शख्स बिना सही ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के नेपाल जाने की कोशिश में था.
ये भी पढ़ें-भारत में अवैध रूप से कई महीने रहा अमेरिकी नौसैनिक, नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार शख्स का दावा- 70 देश जा चुका
इनपुट-पीटीआई के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं