पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1989 में सियाचिन मुद्दे पर भारत का जो रूख था, उसकी तुलना में उसने अब अपना रुख कड़ा कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1989 में सियाचिन मुद्दे पर भारत का जो रूख था, उसकी तुलना में उसने अब अपना रुख कड़ा कर लिया है।
सियाचिन सेक्टर में एक सैन्य शिविर में अपने दौरे के दौरान कयानी ने मीडिया से कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अपना रूख कड़ा कर लिया है।
खबरिया चैनलों के मुताबिक कयानी ने कहा कि भारत पहले सीमा की मंजूरी की मांग कर रहा था लेकिन अब वह स्थिति के पुनर्निर्धारण की मांग करने लगा है। उन्होंने कहा, ‘‘ताली दोनों हाथों से बजती है।’’ सात अप्रैल को इस इलाके में हिमस्खलन हुआ था।
अठारह अप्रैल को ग्यारी में हिमस्खलन स्थल पर पिछले दौरे के दौरान कयानी ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दे शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए हल होने चाहिए जिससे दोनों पक्ष विकास एवं लोगों के कल्याण पर ध्यान दे पाएं।
सेना प्रमुख ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान को आशा है कि सियाचिन मुद्दे का हल हो जाएगा ताकि दोनों देशों को कीमत नहीं चुकानी पड़े।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kayani On India Pakistan Relations, Siachin, Pakistan General Kayani, India Pakistan Relations, भारत-पाकिस्तान संबंध, पाकिस्तानी जनरल कयानी, भारत पाक में शांति वार्ता, सियाचिन