विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2011

काठमांडू में मसाज पार्लर से तीन भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू के एक मसाज पार्लर से तीन भारतीय समेत नौ लोगों को कथित रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण गिरफ्तार किया गया है।
काठमांडू: नेपाल पुलिस ने राजधानी काठमांडू के एक मसाज पार्लर से तीन भारतीय समेत नौ लोगों को कथित रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण गिरफ्तार किया है। काठमांडू मेट्रोपोलिटन पुलिस के अनुसार रफीक हुसैन (40), शाहिद अहमद (49) तथा नदीम अहमद (40) को छह नेपाली लड़कियों के साथ दरबारमार्ग के एक मसाज पार्लर से गिरफ्तार किया गया। ये लोग कथित रूप से अश्लील गतिविधियों में लिप्त थे और स्थानीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसने कैसिनो में नेपालियों के प्रवेश पर निगरानी बढ़ा दी है, क्योंकि कानून के अनुसार स्थानीय लोग वहां नहीं जा सकते। पुलिस ने पांच स्थानीय लोगों को फाइव स्टार होटलों के कैसिनो राड से तथा एक स्थानीय व्यक्ति को कैसिनो एन्ना से गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मसाज पार्लर, काठमांडू, भारतीय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com