विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2011

कांगो में संयुक्त राष्ट्र का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 32 मरे

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के एक विमान के कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 33 लोगों में से 32 की मौत हो गई है। कांगो में सोमवार को एक हवाई अड्डे पर हुई इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति को बचाया जा सका। समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के मुताबिक जब भारी बारिश के बीच विमान को नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वह आधा टूट गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी हैं। वैसे अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह विमान किस तरह का था और हादसे में मारे गए लोग किस देश के थे। अब तक दुर्घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। पूर्व में जॉर्जिया टीवी के हवाले से कहा गया था कि यह जॉर्जिया की एयरजेना एयरलाइन का विमान था लेकिन अब तक इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान ने कांगो के किसानगानी शहर से होते हुए गोमा के लिए उड़ान भरी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांगो, विमान, दुर्घटनाग्रस्त, 32 मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com